सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सब्जियों और फल की वैराइटी बढ़ जाती है। इस मौसम में तरह-तरह की सब्जियां मिलती हैं। जिसे खाना सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद रहता है। इसी में शामिल है मेथी के पत्ते, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। लेकिन कई बार लोगों को मेथी की सब्जी के अलावा क्या बनाएं, नहीं पता होता। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में मेथी के पत्तों को शामिल करना चाहते हैं तो मेथी से अलग तरह की सब्जी के साथ ही परांठा भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानें मेथी के पत्तों से बनीं स्वादिष्ट तीन रेसिपी, जो हर किसी को पसंद आएगी।
Recipe Of The Day: सर्दियों में फायदेमंद मेथी के पत्तों से बनाएं ये तीन रेसिपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में आलू से लेकर गोभी तक, पराठे काफी स्वादिष्ट बनते हैं। जिसे हर कोई खाना चाहता है। मेथी के सेहदमंद पत्तों से आप पराठे बनाकर तैयार कर सकती हैं। पराठों को बनाने की विधि भी काफी आसान है।
बस मेथी के पत्तों को काटकर गेंहू के आटे में मिला लें। साथ में अजवाइन और नमक स्वादानुसार आटे में डालें। दो से तीन चम्मच तेल डालकर नर्म आटा गूंथ लें। बस अब इस आटे के पराठे बनाकर तैयार करें और गर्मागर्म सर्व करें।
छोले भटूरे और छोले कुलचे तो हर किसी को पसंद होते हैं। आप इस छोले में मेथी के स्वाद का ट्विस्ट दे सकती हैं। छोलों के साथ मेथी का तड़का लगाएं। इसका स्वाद काफी लाजवाब लगेगा।
हरी पत्तेदार मेथी से आप सब्जी भी अलग-अलग तरह से बनाकर तैयार कर सकते हैं। आलू और मेथी की सब्जी तो हर घर में बनती होगी। इस बार मेथी और गाजर की सब्जी बनाकर देखें। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। साथ ही ये सब्जी सेहत से भऱपूर भी होगी।
अगर आप मेथी की मसालेदार और ग्रेवी वाली सब्जी बनाना चाहती हैं तो मेथी को मसालों के साथ भूनकर मटर डालें और पकाएं। इस सब्जी में फ्रेश मलाई डालें। जिससे इसका स्वाद काफी बदल जाता है और लोगों को पसंद आता है।