फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी लड़कियों को नहीं खाना चाहिए बासी खाना, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Sun, 02 Dec 2018 08:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
women should stop eating leftover food
stale food - फोटो : instagram

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग सुबह का बचा हुआ बासी खाना रात में खाते हैं। एक समय खाना बनाकर वह दूसरे टाइम भी उसी सब्जी से काम चला लेते हैं। ऐसा काम करने वाली महिलाओं के साथ ज्यादा देखने को मिलता है। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि अगर आप भी रात के बचे खाने को सुबह खा रही हैं तो ऐसा करने से आप इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकती हैं। 

women should stop eating leftover food
family lunch - फोटो : file photo

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, भारतीय लड़कियों में सुस्त जीवनशैली और बासी भोजन खाने की आदतों की वजह से उनमें पोलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) फैलने की संभावना बढ़ रही है। आगे की स्लाइड में जानें क्या होती है पोलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम।

women should stop eating leftover food
kidney stone pain - फोटो : file photo

क्या है पोलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
पीसीओएस में लड़कियों या महिलाओं कि ओवरी में हर महीने जरूरत से ज्यादा अंडे बनने लगते हैं। मेंस्ट्रुअल साइकल बिगड़ने से ओवरी में एक्स्ट्रा अंडे जमा होने लगते हैं जो सिस्ट के रूप में बन जाते हैं। दरअसल, जिन महिलाओं को ये परेशानी होती है उन्हें दवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। वैसे तो इस सिस्ट को ऑपरेशन करके रिमूव करवाया जा सकता है, लेकिन ये सिस्ट दोबारा बन जाते हैं। इससे शरीर और चेहरे पर अनचाहे बाल, अनियमित पीरियड्स और मुंहासों की शिकायत होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
women should stop eating leftover food
diabetes - फोटो : file photo

एक बार जो इस बीमारी का शिकार हो जाता है उसे हमेशा दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस बीमारी के होने के कुछ समय बाद इंसुलिन के प्रति रेजिस्टेंस भी पैदा हो जाती है, जिससे डायबिटीज और फिर हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
women should stop eating leftover food
junk food - फोटो : file photo

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो अधिक मात्रा में बासी खाना और जंक फूड का सेवन ना करें। इसकी जगह डाइट में हेल्दी फूड को जगह दें। इसके साथ फिजिकल एक्टिविटी को भी बढ़ावा दें। रोजाना एक्सरसाइज, खेलकूद, स्विमिंग या डांसिंग पर फोकस करें। लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठना एवॉइड करेें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed