Holi 2024 Remove Holi Colors Stains इस वर्ष होली 25 मार्च 2024 को मनाई जा रही है। होली रंगों का पर्व है, जिसमें लोग अपने दोस्तों, करीबियों और आस पड़ोस के लोगों के चेहरे गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे के गले लगते हैं। होली की शुभकामनाएं देते हैं और मुंह मीठा करते हैं। होली में बड़े भी बच्चे बन जाते हैं, जब रंगों से रंगे चेहरे के साथ नजर आते हैं। इको फ्रेंडली और प्राकृतिक रंगों के साथ ही बाजार में केमिकल युक्त रंग भी मौजूद हैं। बहुत से लोग होली के मौके पर ऐसे रंगों का उपयोग करते हैं, जिसे छुड़ाने में मेहनत मशक्कत करनी पड़ती है।
Holi 2024: कपड़ों पर लग जाए होली का रंग तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, आसानी से दाग होंगे साफ
यहां आपको कुछ आसान नुस्खे बताए जा रहे हैं, जिससे कपड़ों में लगे रंग के जिद्दी दाग को आसानी से छुड़ाया जा सकता है और कपड़े नए जैसे दिखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींबू
होली पर अगर कपड़ों में छोटे-मोटे रंगों के दाग लग जाए तो उसे निकालने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू का रस कपड़े में दाग वाली जगह पर अच्छी तरह से लगा दें। इसके बाद कपड़े को गर्म पानी से धो लें। काफी हद तक रंग निकल जाता है। हालांकि पक्के रंग को निकालने के लिए नींबू के रस का नुस्खा काम नहीं आता। इसलिए ये तरीका हल्के और छोटे मोटे दाग छुड़ाने में ही उपयोग में लाएं।
अल्कोहल से छुड़ाएं रंग
अगर कपड़े पर ज्यादा गहरा या पक्का रंग लग गया हो तो उसे छुड़ाने के लिए अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़े को पानी में अच्छी तरह से धुले लें। फिर एक बाउल में एल्कोहल और पानी की कुछ बूंदें मिला लें। अब इस घोल को रंग लगे हुए हिस्से पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़े।
व्हाइट विनेगर से छुड़ाएं दाग
गुलाल के दाग को साफ करने के लिए व्हाइट विनेगर का उपयोग कर सकती हैं। सबसे पहले कपड़े को अच्छे से साफ कर लें। अब एक जग पानी में विनेगर मिलाएं। इस घोल को अच्छे से मिक्स कर लें। कपड़ा फैलाकर उसपर घोल डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब कपड़े को रगड़ते हुए साफ पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा
दाग -धब्बों को आसानी से छुड़ाने के लिए बेकिंग सोडा असरदार तरीका हो सकता है। इसके लिए एक बाल्टी गर्म पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर रंग लगे कपड़े को डालकर एक या दो घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से कपड़े को निकालकर साबुन से रगड़कर साफ कर लें।