भारत में बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आप अपने घर की रसोई में रखे सिलेंडर की एक्सपायरी डेट बड़ी ही आसानी से चेक कर सकते हैं। देश में मौजूद हर एक गैस सिलेंडर पर उसकी एक्सपायरी डेट लिखी होती है। एक्सपायरी डेट के बाद सिलेंडर का उपयोग करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। एक्सपायर हुए सिलेंडर को उपयोग में लाने से एक बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। इससे सिलेंडर के फटने की गुंजाइश काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हमेशा बिना एक्सपायरी वाला सिलेंडर ही उपयोग में लाना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को चेक कर सकते हैं?
काम की बात: क्या आपको पता है कि गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट? कुछ इस तरह से कर सकते हैं चेक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन