फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तरीकों से चुटकियों में पता लगाएं पैकेट वाला दूध असली है कि नकली

Fri, 10 Aug 2018 09:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
how to check purity of milk at home
types of milk
आज के समय में खाने पीने की असली चीजें मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। क्या खाएं और क्या न खाएं ये सबसे बड़ी बहस है। कोई गिनी चुनी चीजें हो जो मिलावटी हो तो समझ में भी आता है, लेकिन हर चीज में मिलावट होना आम है। 


आज इंसान जिसे लेकर सबसे ज्यादा परेशान है वो है नकली दूध। जिस दूध को हम सेहतमंद समझ कर पीते है वो असल में हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। गाय भैंस का तो छोड़िए जिस दूध के पैकेट को हम अच्छा समझ कर ला रहे हैं उसमें भी मिलावट होने लगी है, क्योंकि हमें मालूम ही नहीं होता जिस दूध के पैकेट को हम ला रहे हैं वो असली है या नकली। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप पता लगाएं कि घर में आ रहा दूध असली है या नकली...
how to check purity of milk at home
fish milk
स्टार्च टेस्ट
दूध में स्टार्च मिला है या नहीं ये पता लगाने के लिए 2 चम्मच नमक 5 मिली दूध में डालें। अगर दूध का रंग नीला हो जाएं तो समझ लें कि इसमें अधिक मात्रा में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट है।
how to check purity of milk at home
milk
वॉशिंग पाउडर
आप जिस दूध को अपनी सेहत के लिए अच्छा समझकर पी रहे हैं कहीं उसमें वॉशिंग पाउडर तो नहीं मिला। इसे पता लगाने के लिए दूध को कांच की शीशी में भरें और जोर-जोर से हिलाएं। अगर ऐसा करने पर बहुत सारा झाग बने और ये झाग काफी देर तक बना रहे तो इसका मतलब है कि दूध में वॉशिंग पाउडर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check purity of milk at home
milk
दूध में  Formalin तो नहीं
ज्यादातर पैक्ड दूध को ज्यादा दिन तक रखने के लिए उसमें Formalin का इस्तेमाल करते हैं, जिसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसे चैक करने के लिए एक टेस्ट ट्यूब में 10 मिली दूध में सावधानीपूर्वक से 2-3 बूंद सल्फ्युरिक एसिड डालें। अगर कुछ देर में ऊपर साइड नीले रंग का रिंग बन जाता है तो इसका मतलब है कि इसमें Formalin मिक्स किया गया है।
विज्ञापन
how to check purity of milk at home
milk
केमिकल्स युक्त दूध
सिंथेटिक दूध में ज्यादातर साबुन मिलाया जाता है जो हमारे स्वास्थय के लिए खतरनाक हो सकता है। इसे चैक करने के लिए थोड़ा सा दूध लेकर अपने हाथ पर रगड़े। ऐसा करने से आपको खुद समझ आ जाएगा कि दूघ में साबुन मिला है या नहीं। इसे चैक करने के लिए एक और तरीका आप अपना सकते हैं। अगर दूध को उबालते समय उसका रंग बदलकर पीला हो जाए तो इसका मतलब है दूध में मिलावट है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed