{"_id":"6a06b5760ae3b9ad910c89dc","slug":"how-to-identify-organic-or-chemical-turmeric-asli-or-nakli-haldi-kaise-pahchane-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fake Vs Real Turmeric: बाजार में मिल रही है मिलावट वाली हल्दी, इन ट्रिक्स से करें असली और नकली में फर्क","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Fake Vs Real Turmeric: बाजार में मिल रही है मिलावट वाली हल्दी, इन ट्रिक्स से करें असली और नकली में फर्क
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 15 May 2026 01:01 PM IST
सार
Fake Vs Real Turmeric: हाल ही में एक शादी की खुशियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब . दुल्हन को हल्दी लगते ही गंभीर एलर्जी रिएक्शन हुआ। ऐसे में हम सभी को हल्दी खरीदने से पहले उसके असली और नकली होने की पहचान अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन
हल्दी असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Fake Vs Real Turmeric: खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र में हल्दी रस्म के बाद दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उसे तुरंत इंदौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
हल्दी असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
- फोटो : AI
1. पानी टेस्ट
यह सबसे आसान तरीका है। एक गिलास साफ पानी में हल्दी डालकर देखें। असली हल्दी धीरे-धीरे नीचे बैठ जाती है और पानी में ज्यादा रंग नहीं छोड़ती। जबकि नकली या मिलावटी हल्दी तुरंत पानी को गहरा पीला या नारंगी कर देती है। यह इस बात का संकेत होता है कि उसमें कृत्रिम रंग मिलाया गया है।

2. रंग की जांच
असली हल्दी का रंग हल्का, प्राकृतिक और थोड़ा मटमैला पीला होता है। लेकिन नकली हल्दी बहुत ज्यादा चमकीली पीली या गहरे रंग की होती है, जो देखने में आकर्षक लग सकती है लेकिन अक्सर उसमें केमिकल डाई का इस्तेमाल होता है।

3. हाथ पर रगड़कर देखें
थोड़ी हल्दी हथेली पर रगड़ने से असली हल्दी हल्का पीला दाग छोड़ती है जो आसानी से धुल जाता है। वहीं मिलावटी हल्दी गहरा और असामान्य रंग छोड़ सकती है, जो कई बार त्वचा पर लंबे समय तक रह सकता है।

4. आयोडीन टेस्ट
अगर हल्दी में स्टार्च या अन्य मिलावट है तो उस पर आयोडीन डालने से नीला या काला रंग बदल सकता है। यह तरीका खासतौर पर प्रयोगशाला या घर पर जांच के लिए उपयोगी माना जाता है।
अगर हल्दी में स्टार्च या अन्य मिलावट है तो उस पर आयोडीन डालने से नीला या काला रंग बदल सकता है। यह तरीका खासतौर पर प्रयोगशाला या घर पर जांच के लिए उपयोगी माना जाता है।