International Labour Day 2023 wishes: दुनियाभर में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत अमेरिका के शिकागो शहर से हुई, जहाँ 1986 को मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हुए आंदोलन किया। 15-15 घंटे काम करने वाले मजदूर अपने आठ घंटे के कार्यदिवस के लिए हड़ताल पर थे। इस दौरान लाठीचार्ज और पुलिस फायरिंग में मजदूरों की जान चली गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। घटना के 3 साल बाद वर्ष 1889 में पेरिस की बैठक में शिकागो विरोध की वर्षगांठ को मजदूर दिवस के रुप में मनाये जाने का फैसला लिया गया । साथ ही मजदूरों के अनिश्चित काम के घंटों को बदलकर आठ घंटे करने का नियम लागू हुआ। मजदूरों के श्रम योगदान का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष मजदूर दिवस मनाते हैं। श्रमिकों के योगदान के लिए उन्हें सलाम करते हुए मजदूर दिवस के इन आकर्षक वॉलपेपर को डाउनलोड करें ।
International Labour Day 2023: मजदूर दिवस के इन आकर्षक वॉलपेपर को भेजकर करें श्रमिकों की मेहनत को सलाम
श्रमिकों के योगदान के लिए उन्हें सलाम करते हुए मजदूर दिवस के इन आकर्षक वॉलपेपर को डाउनलोड करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं मजदूर हूँ मजबूर नहीं,
यह कहने में मुझे शर्म नहीं,
अपने पसीने की खाता हूं,
मैं मिट्टी को सोना बनाता हूं।
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
परेशानियां बढ़ जाए तो इंसान मजबूर होता है,
श्रम करने वाला हर व्यक्ति मजदूर होता है।
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मेहनत उसकी लाठी है,
मजबूती उसकी काठी है,
विकास की वो नींव है,
उसका जीवन सीख है।
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है,
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं