International Literacy Day 2022: हर साल 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर में साक्षरता के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। साक्षरता का अर्थ पढ़ने लिखने की क्षमता से सम्पन्न होना है। यह शिक्षित होने जैसा ही है। अंतर महज ये है कि शिक्षित व्यक्ति के पास कोई डिग्री विशेष होती है और साक्षर के पास डिग्री नहीं होती लेकिन वह पढ़ना-लिखना जानते हैं। दुनिया के सभी देशों का हर नागरिक निरक्षर न हो। उसे पढ़ना लिखना आता हो ताकि वह अपने भविष्य को संवारने और समाज को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर सके। इस साक्षरता दिवस के मौके पर पढ़ने लिखने की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आप कुछ आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। साक्षरता दिवस के इन प्रोत्साहन संदेशों के जरिए लोगों को साक्षर होने का दें बढ़ावा।
International Literacy Day 2022: साक्षरता दिवस पर इन संदेशों को भेजकर पढ़ने-लिखने के लिए करें जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षित को मिले सम्मान,
साक्षरता बनाएं काबिल इंसान।
साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं।
शिक्षा है आपका अधिकार
साक्षरता को बनाएं अपना हथियार।
साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं।
भाषा की मर्यादा रखना
सही गलत का फर्क समझना।
साक्षरता का यही है लाभ।
साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं।
क ख ग का ज्ञान
जीवन बनाएगा आसान।
साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं।