फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teacher's Day 2022: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस और क्या है इसका इतिहास? यहां जानें सबकुछ

Mon, 05 Sep 2022 08:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Sep 2022 08:28 AM IST
विज्ञापन
Teacher's Day 2022: 5th september Teacher's Day history and significance
शिक्षक दिवस 2022: 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे - फोटो : Amar Ujala

Teacher's Day 2022: हर एक दिन का अपना कुछ महत्व होता है और हर दिन के पीछे एक इतिहास छुपा होता है। ठीक ऐसे ही पांच सितंबर का दिन भी हर एक छात्रों और शिक्षकों के लिए खासा महत्व रखता है। दरअसल, हर किसी के आगे बढ़ने में, जीवन को सफल बनाने में गुरू का हाथ होता है। शिक्षक अपने छात्रों को सही राह दिखाता है, सही ज्ञान देता है और मार्गदर्शन भी करता है। इसलिए बच्चों के जीवन में शिक्षकों का खास महत्व होता है। ऐसे में हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में बच्चे शिक्षकों की भूमिका निभाकर स्कूल का संचालन करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर 5 सितंबर को ही क्यों शिक्षक दिवस मनाया जाता है? आखिर इस दिन का इतिहास क्या है? शायद नहीं, तो चलिए इस दिन के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Teacher's Day 2022: 5th september Teacher's Day history and significance
शिक्षक दिवस 2022: 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे - फोटो : istock

भारत में कब मनाया जाता है?

  • जहां एक तरफ यूनेस्को ने साल 1994 में 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाने की घोषणा की थी। तो वहीं, भारत में हर साल शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और शिक्षक दिवस को मनाया जाता है।
Teacher's Day 2022: 5th september Teacher's Day history and significance
शिक्षक दिवस 2022: 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे - फोटो : Facebook/Narendra Modi

कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस?

  • बात अगर शिक्षक दिवस को मनाने की करें, तो डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस (5 सितंबर) के मौके पर ये मनाया जाता है। डॉक्टर सर्वपल्ली भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher's Day 2022: 5th september Teacher's Day history and significance
शिक्षक दिवस 2022: 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे - फोटो : Facebook/All India Radio News

क्यों मनाया जाता है?

  • ये बात शायद आप जानते हों कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के मौके पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि इसके पीछे एक रोचक कहानी है।
विज्ञापन
Teacher's Day 2022: 5th september Teacher's Day history and significance
शिक्षक दिवस 2022: 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे - फोटो : PTI
  • हुआ ये था कि एक बार छात्रों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन से पूछा कि उनके जन्मदिन का आयोजन किया जाए? इस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जवाब दिया कि ये अच्छी बात है कि आप लोग मेरा जन्मदिन मनाना चाहते हैं। लेकिन आप अगर इस दिन को शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान और समर्पण को सम्मानित करते हुए मनाएं, तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी। बस इसी बात का सम्मान करते हुए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed