{"_id":"5c7cedc5bdec224b57506447","slug":"international-womens-day-2019-theme-is-balance-for-better","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Women's Day 2019: बेहद खास है इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
International Women's Day 2019: बेहद खास है इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Fri, 08 Mar 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ये वक्त बदलना है
- फोटो : self
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से सेलिब्रेट किया जाता है। साथ ही इससे महिला सशक्तिकरण का संदेश भी पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाता है। इसके अलावा इस दिन को सेलिब्रेट करने का एक उद्देश्य जेंडर गैप को दूर करना भी है। दुनियाभर में लोग इसे अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं
क्या आपको पता है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए हर साल खास थीम निर्धारित की जाती है। इस बार की थीम है BalanceforBetter। आइए जानते है इस थीम के बारे में...
Trending Videos
2 of 5
womens day
- फोटो : social media
इस बार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम BalanceforBetter है, जिसकी घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के अंदर एक अलग तरह का उत्साह नजर आ रहा है। यह थीम महिलाओं को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस थीम के बारे में जानकर महिलाओं का चेहरा खुशी से खिल उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
womens day
- फोटो : social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि 2017 में एक सर्व के अनुसार इस बात का खुलासा हुआ था कि महिला-पुरुष के बीच लैंगिक असमानता को खत्म करने में अभी भी 100 साल और लग सकते हैं।
4 of 5
womens day
- फोटो : social media
बता दें सबसे पहले महिला दिवस अमेरिका में मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे महिलाओं से वोट मांगने का अधिकार हासिल करना था। उस समय बाकी अन्य देशों की महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
womens day
- फोटो : social media
अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर पहली बार 28 फरवरी 1909 को इस दिन को महिलाओं के नाम कर दिया गया था। इसके बाद 19 मार्च 1911 को पहली बार आस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। 1913 में इसे बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। तब से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल इसी दिन मनाया जा रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।