फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitamin Deficiency: नसों और दिमाग पर भी असर डाल सकती है इस जरूरी विटामिन की कमी, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार

Sun, 02 Aug 2026 09:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Aug 2026 09:00 PM IST
सार

विटामिन B12 की कमी धीरे-धीरे विकसित होती है और शुरुआत में इसके लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि अक्सर उन पर ध्यान ही नहीं जाता। अच्छी बात यह है कि समय रहते इसकी पहचान कर ली जाए तो अधिकांश मामलों में इलाज संभव है।

विज्ञापन
vitamin b12 deficiency symptoms how it affects brain and nervous system
विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। हालांकि जिस तरह से जंक-प्रोसेस्ड फूड्स, पैक्ड स्नैक्स की आदत लोगों में बढ़ती जा रही है। इसने शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी का जोखिम बढ़ा दिया है। लिहाजा बड़ी संख्या में लोगों में विटामिन-सी, डी, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी बढ़ती जा रही है। 



आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर की बड़ी आबादी इन दिनों विटामिन-बी12 की कमी का शिकार है। शरीर के लिए जरूरी ये विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, डीएनए बनाने, नसों की सुरक्षा और मस्तिष्क के सामान्य कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इसकी कमी सेहत को कई तरह से प्रभावित करने वाली हो सकती है।

कहीं आप भी तो इसका शिकार नहीं हैं?

vitamin b12 deficiency symptoms how it affects brain and nervous system
विटामिन बी-12 - फोटो : Adobe Stock

विटामिन बी-12 की कमी के मामले

विटामिन बी-12 की कमी धीरे-धीरे विकसित होती है और शुरुआत में इसके लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि अक्सर उन पर ध्यान ही नहीं जाता। यदि यह कमी लंबे समय तक बनी रहे, तो नसों को स्थाई नुकसान और याददाश्त की समस्या हो सकती हैं। खास बात यह है कि सिर्फ शाकाहारी लोगों में ही नहीं, बल्कि मांसाहारी लोग, बुजुर्ग, डायबिटीज की दवाएं लेने वाले और पेट की बीमारियों से जूझ रहे लोग भी इसकी कमी का शिकार हो सकते हैं।
 

  • विटामिन बी-12 पानी में घुलने वाला विटामिन है । यह डीएनए बनने, लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
  • यह नसों के चारों ओर मौजूद मायलिन शीथ को सुरक्षित रखने में मदद करता है, जिससे मस्तिष्क और शरीर के बीच संदेश सही तरीके से पहुंचते हैं। 
  • इसकी कमी होने पर एनीमिया के साथ-साथ न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी विकसित हो सकती हैं। 
  • शरीर स्वयं विटामिन बी12 नहीं बनाता, इसलिए इसे भोजन या सप्लीमेंट से प्राप्त करना जरूरी होता है।
vitamin b12 deficiency symptoms how it affects brain and nervous system
विटामिन बी12 की कमी - फोटो : Freepik.com

क्यों होती है इसकी कमी?

डॉक्टर बताते हैं,  विटामिन बी12 की कमी का सबसे बड़ा कारण भोजन में इस पोषक तत्व का न होना है। इसके अलावा शरीर में बी12 के सही तरीके से अवशोषित न हो पाने के कारण भी दिकक्तें हो सकती हैं। 
 

  • पेट में बनने वाला इंट्रिंसिक फैक्टर नामक प्रोटीन बी12 को अवशोषित करने में मदद करता है। यदि आपको पेट या छोटी आंत की बीमारी हो या लंबे समय तक एसिड कम करने वाली दवाएं ले रहे हों तो भी बी12 की कमी हो सकती है। 
  • शाकाहारी और वीगन लोगों में भी इसका जोखिम अधिक होता है क्योंकि बी12 मुख्य रूप से पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin b12 deficiency symptoms how it affects brain and nervous system
ब्रेन-नसों पर असर - फोटो : Freepik.com

मस्तिष्क और नसों पर इसकी कमी का असर

विटामिन-बी12 की कमी को आमतौर पर थकान-कमजोरी जैसे लक्षणों के साथ जोड़कर देखा जाता है। हालांकि इसके कई और संकेत होते हैं जिनपर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। लंबे समय तक बी12 की कमी रहने पर नसों में क्षति, हाथ-पैरों में झुनझुनी, संतुलन बिगड़ने, याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
 

  • मस्तिष्क के सामान्य कामकाज के लिए विटामिन बी-12 जरूरी है। इसकी कमी से कुछ लोगों में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, भूलने की आदत बढ़ना, मानसिक भ्रम जैसी दिक्कतें हो सकती है।
  • जब नसों को पर्याप्त बी12 नहीं मिलता, तो शरीर की संतुलन बनाए रखने वाली प्रणाली प्रभावित हो सकती है। मरीज को चलते समय लड़खड़ाहट, सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई या पैरों में असामान्य कमजोरी महसूस हो सकती है। 


संतुलित आहार और शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का कारण बनने वाली स्थितियों के इलाज से इसकी दिक्कतों को ठीक किया जा सकता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed