रात में एक-दो बार उठकर पेशाब जाना कई लोगों के लिए सामान्य बात होती है। लेकिन हर रात अगर आपको तीन-चार बार पेशाब के लिए उठना पड़े तो सावधान हो जाइए। ये आदत कई बार शरीर में बढ़ रही गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। रात में बार-बार उठने और पेशाब जाने की स्थिति को मेडिकल का भाषा में नॉक्ट्यूरिया कहा जाता है। यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकता है।
Nocturia: रात में 2-3 बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है? कहीं आपमें इन बीमारियों का खतरा तो नहीं
रात में नींद से उठकर बार-बार पेशाब जाने की आवश्यकता महसूस होने को नॉक्ट्यूरिया कहा जाता है। उम्र बढ़ने के साथ अधिक बार पेशाब के लिए उठना कुछ स्थितियों में सामान्य माना जा सकता है, लेकिन यदि हर रात दो या उससे अधिक बार उठना पड़े तो इसकी जांच करानी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले नॉक्ट्यूरिया के बारे में जानिए
रात में नींद से उठकर बार-बार पेशाब जाने की आवश्यकता महसूस होने को नॉक्ट्यूरिया कहा जाता है। उम्र बढ़ने के साथ अधिक बार पेशाब के लिए उठना कुछ स्थितियों में सामान्य माना जा सकता है, लेकिन यदि हर रात दो या उससे अधिक बार उठना पड़े तो इसकी जांच करानी चाहिए।
कई बार ये मूत्राशय-किडनी, हार्मोन्स या हृदय से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत हो सकता है।
क्या होते हैं इसके कारण?
हर बार रात में पेशाब आना किसी बीमारी का संकेत नहीं होता। सोने से पहले अधिक पानी, चाय-कॉफी, शराब पीने से भी रात में बार-बार पेशाब आ सकती है। कुछ दवाएं भी इसका कारण बन सकती हैं। गर्भावस्था, बढ़ती उम्र और नींद संबंधी विकार भी नॉक्ट्यूरिया से जुड़े हो सकते हैं।
किन बीमारियों का हो सकता है संकेत
- डायबिटीज की स्थिति में यदि खून में शुगर का स्तर लंबे समय तक बढ़ा रहता है, तो शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। इसके कारण पेशाब की मात्रा बढ़ जाती है और व्यक्ति को दिन के साथ-साथ रात में भी कई बार पेशाब के लिए उठना पड़ सकता है।
- प्रोस्टेट की समस्या में भी ये दिक्कत देखी जाती है। प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने से मूत्रमार्ग पर दबाव पड़ता है, जिससे मूत्राशय पूरी तरह खाली नहीं हो पाता। इससे व्यक्ति को बार-बार पेशाब की इच्छा होती है।
- यूटीआई होने पर बार-बार पेशाब लगने, पेशाब में जलन और बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। संक्रमण के कारण मूत्राशय में सूजन आ जाती है, जिससे बार-बार पेशाब की इच्छा महसूस होती है। यदि रात में पेशाब आने के साथ दर्द या जलन भी हो, तो यूरिन टेस्ट कराना जरूरी है।
कब जाएं डॉक्टर के पास
डॉक्टर कहते हैं, यदि रात में बार-बार पेशाब के साथ पेशाब में खून, तेज दर्द, बुखार, अत्यधिक प्यास या पैरों में सूजन जैसी समस्याएं भी हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसी तरह यदि यह समस्या कई सप्ताह तक लगातार बनी रहे और दैनिक जीवन प्रभावित होने लगे तो जांच कराना जरूरी है।
- यदि इसका कारण कोई गंभीर बीमारी नहीं है, तो कुछ आदतों में बदलाव से काफी राहत मिल सकती है।
- सोने से 2-3 घंटे पहले ज्यादा पानी और अन्य तरल पदार्थ लेने से बचें।
- शाम के समय चाय, कॉफी और शराब का सेवन सीमित करें।
- नियमित व्यायाम, वजन और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना भी मददगार हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।