फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2018: कान्हा जी को प्रिय था मोर पंख, घर में रखेंगे तो होंगे ये 5 फायदे

Mon, 03 Sep 2018 12:41 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami Special 2018: Know 5 Divine Aspects of Krishna Peacock Feathers
मोर को संसार का सबसे सुन्दर पक्षी कहा जाता है। भगवान श्री कृष्ण के अलावा श्री गणेश और कार्तिकेय का भी यह प्रिय आभूषण है।इतना ही नहीं विद्या की देवी सरस्वती मां का वाहन होने के कारण विद्यार्थी बच्चे मोर पंख को अपनी पुस्तकों के भीतर रखने हैं। आइए जानते हैं घर में मोर पंख रखने के कौन से होते हैं 5 गजब के फायदे। 
Janmashtami Special 2018: Know 5 Divine Aspects of Krishna Peacock Feathers
सकारात्मक उर्जा
वास्तु के अनुसार घर पर मोर पंख रखने से अनेक प्रकार के वास्तुदोष दूर होते हैं। मोर पंख सकारात्मक उर्जा को अपनी तरफ खीचता है। मोर पंख को वास्तु के अनुसार बहुत उपयोगी माना गया है।

 
Janmashtami Special 2018: Know 5 Divine Aspects of Krishna Peacock Feathers
मोर पंख
अमंगल टल जाता है
हिंदु मान्यताओं के अनुसार मोर पंख के प्रयोग से अमंगल टल जाता है,विशेष रूप से दुरात्माएं तो पास ही नहीं आती है।भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुकुट पर स्थान दे कर सम्मान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami Special 2018: Know 5 Divine Aspects of Krishna Peacock Feathers

अटका काम पूरा होगा
यदि मोर का एक पंख किसी मंदिर में श्री राधा-कृष्ण कि मूर्ति के मुकुट में 40 दिन के लिए स्थापित कर प्रतिदिन मक्खन-मिश्री का भोग शाम को लगाए, 41वें दिन उसी मोर के पंख को मंदिर से दक्षिणा-भोग दे कर घर लाकर अपने खजाने या लाकर्स में स्थापित करें। ऐसा करने से आप स्वयं ये अनुभव करेंगे कि धन,सुख-शान्ति कि वृद्धि हो रही है।इसके अलावा आपके सभी रुके कार्य भी इस प्रयोग से बनने लगते हैं। 

विज्ञापन
Janmashtami Special 2018: Know 5 Divine Aspects of Krishna Peacock Feathers

काल-सर्प दोष दूर
काल-सर्प दोष को दूर करने की मोर पंख में अद्भुत क्षमता होती है।काल-सर्प दोष वाले व्यक्ति को अपने तकिये के खौल के अंदर 7 मोर के पंख सोमवार रात को डालकर रखने चाहिए। इसके बाद रोजाना सोने के लिए इसी तकिये का प्रयोग करें। इसके अलावा अपने बैड रूम की पश्चिम दीवार पर मोर के पंख का एक पंखा जिसमे कम से कम 11 मोर के पंख हों लगा लेने से काल सर्प दोष के कारण आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed