फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहल: कभी वजन को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, अब ब्रह्मांड सुंदरी बनने से एक कदम दूर

Sun, 02 Sep 2018 04:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Miss Diva 2018 Nehal Chudasama shocking transformation will blow your mind
nehal chudasama
मुंबई की रहने वाली, गुजराती परिवार में पली बढ़ी नेहल चौडासमा के सिर पर मिस दीवा यूनिवर्स का ताज सजा। अब वह मिस यूनिवर्स 2018 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आपको बता दें ब्यूटी क्वीन बनने तक का सफर नेहल के लिए बिल्कुल आसान न था। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा था जब लोग उन्हें उनके वजन को लेकर मजाक बनाया करते थे।
Miss Diva 2018 Nehal Chudasama shocking transformation will blow your mind
nehal chudasama
नेहल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी एक पुरानी तस्वीर को पोस्ट कर लिखा, इस तस्वीर को पोस्ट करने के लिए मुुझमें बिल्कुल हिम्मत नहीं थी। यह तस्वीर दो साल पहले की है। लोग उस समय मेरे वजन को लेकर मुझे बेइज्जत किया करते थे, लेकिन आज मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं, क्योंकि अगर ये लोग नहीं होते तो शायद मैं अपने अंदर छिपी काबिलियत न जान पाती।
Miss Diva 2018 Nehal Chudasama shocking transformation will blow your mind
nehal chudasama
आप आज की नेहल को देखकर उनकी दो साल पहले की तस्वीरें देखेंगे तो आपको यकीन नहीं होगी कि यह नेहल ही है। नेहल का ये ट्रांसफॉर्मेशन वाकई देखने लायक है। हम सबके लिए यह प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Miss Diva 2018 Nehal Chudasama shocking transformation will blow your mind
nehal chudasama
नेहल की पुरानी तस्वीरों से इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस ब्यूटी पेजेंट को अपने नाम करने के लिए कड़ी मेहनत की है। नेहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक Before and After वाली तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन
Miss Diva 2018 Nehal Chudasama shocking transformation will blow your mind
nehal chudasama
नेहल को रोजाना एक्सरसाइज करना, एथलेटिक्स, डांसिंग और खाना पकाना पसंद है। आपको बता दें नेहल वजन कम करने के बजाय सेहतमंद रहने पर विश्वास रखती हैं। इससे पहले भी वह कई ब्यूटी कंटेस्ट अपने नाम कर चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed