तैमूर के जन्म के बाद पहली बार करीना कपूर खान फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से बड़े परदे पर आने की तैयारी में हैं। फिल्म का ऐलान यूं तो साल 2016 में हुआ था लेकिन करीना कपूर की प्रेग्नेंसी के चलते ये फिल्म लेट हो गई और अब 2 साल बाद जाकर ये फिल्म 1 जून को रिलीज होने जा रही है। करीना कपूर ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने शूटिंग नहीं की थी क्योंकि उन्हें प्रेग्नेंसी इंश्योरेंस नहीं मिला था। भारत में गर्भवती महिलाओं के लिए कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है। जिसके बाद फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थीं और फिल्म को एक साल बाद शुरू किया गया। भले ही करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग नहीं की लेकिन ऐसी कई एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग की।
करीना ना सही पर ये 5 एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान भी करती रहीं काम, बॉलीवुड ने किया सलाम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन