सब्सक्राइब करें

Kitchen Cleaning: रसोई की सिंक से निकल रहे कीड़े, तो इन तरीकों से भगाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 30 Sep 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
kitchen cleaning remove insects in sink with these home remedies
kitchen sink - फोटो : pixabay

दिवाली का त्योहार आने से पहले ही लोगों के घरों में साफ-सफाई शुरू हो जाती है। ज्यादातर लोगों की सफाई का काम रसोई से शुरू होता है। पूरे किचन को साफ करने के बाद भी सिंक में दिखने वाले कीड़े बेहद गंदे लगते हैं। रसोई की सिंक में जूठे बर्तन धोए जाते हैं। जिसकी गंदगी से कीड़े पनपने लगते हैं। सिंक की पाइप नाली से जुड़ी होती है। जिसकी वजह से नाली से निकलने वाले कॉकरोच और दूसरे कीड़े सिंक में आ जाते हैं। इन कीड़ों को खत्म करना बड़ा मुश्किल लगता है। कई उपाय करने के बाद भी ये कीड़े खत्म होने का नाम ही नहीं लेते। लेकिन अगर आप इन कीड़ों को जड़ से खत्म करना चाहती हैं, तो इन उपाय को अपनाकर देखें। 

Trending Videos
kitchen cleaning remove insects in sink with these home remedies
baking soda - फोटो : pixabay
बेकिंग सोडा

किचन सिंक में ज्यादातर कॉकरोच परेशान करते हैं। इन कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा लें। इसमे प्याज काटकर डाल दीजिए। अब इसे मिक्स करें। बेकिंग सोडा और प्याज के घोल को कॉकरोच और कीड़ों के अड्डों पर छिड़काव करें। कॉकरोच दिखना बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kitchen cleaning remove insects in sink with these home remedies
neem oil - फोटो : pixabay
नीम की पत्तियां करेंगी मदद

नीम की पत्तियों से कीड़े काफी तेजी से भागते हैं। इसमे एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। किचन के सिंक के कीड़ों को भगाने के लिए नीम के तेल को प्रयोग में लाएं। पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर घोलकर उसमे नीम के तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। अब इस घोल को सिंक में स्प्रे करें। इस घोल से कीड़े मर जाएंगे और दोबारा नहीं पनपेंगे। 

kitchen cleaning remove insects in sink with these home remedies
apple cider - फोटो : pixabay
कॉफी

अगर घऱ में किचन की सिंक से कॉकरोच और छोटे मच्छर निकलते हैं। तो सिंक के पास फ्रेश कॉफी डाल दीजिए। कॉफी की महक से कीड़े तेजी से भागते हैं। वैसे घऱ के किसी भी कोने में अगर कीड़े लग रहे हैं तो इस तरीके को आजमाया जा सकता है। 

विज्ञापन
kitchen cleaning remove insects in sink with these home remedies
apple cider - फोटो : pixabay
एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर सेहत और सुंदरता के साथ ही घऱ की साफ-सफाई में भी बहुत काम आता है। एप्पल साइडर विनेगर की मदद से कीड़ों का भी सफाया हो जाता है। एक बोतल में एप्पल साइडर विनेगर भरिए और उसे प्लास्टिक रैप से ढंक दीजिए। इसमे छोटा सा छेद कर दें। जो कीड़े उड़ने वाले होंगे वो इसकी महक से विनेगर की तरफ आएंगे और बोतल में गिरने लगेंगे। वैसे एप्पल साइडर विनेगर को सीधे सिंक में डाल देने से भी कीड़े खत्म हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed