फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Hacks: जले हुए बर्तन को साफ करने के आसान तरीके अपनाकर मिनटों में छुड़ाएं दाग

Tue, 19 Apr 2022 05:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Apr 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
Kitchen Hacks Dishwashing Easy Ways To Clean Burnt Utensils
जले बर्तन साफ करने का आसान तरीका - फोटो : Istock

अक्सर खाना बनाते समय रेसिपी जल जाती हैं, जिससे आपके बर्तन खराब हो जाते हैं। सब्जी या दूध के बर्तन जल जाने के बाद उन्हें साफ करने में बहुत परेशानी होती है। यह समस्या अधिकतर उन लोगों के साथ ज्यादा होती है, जिन्हें खाना बनाने का अधिक अनुभव नहीं होता। वह गैस पर दूध का बर्तन या सब्जी व कड़ाही रख कर भूल जाते हैं। पराठा आदि बनाने में तवा भी बुरी तरह जल जाता है। खाना तो किसी तरह बन जाता है लेकिन जब जले हुए बर्तनों को साफ करने की बारी आती है तो जले हुए बर्तनों के जिद्दी दाग निकालने में बहुत दिक्कत हो जाती है। समस्या तब ज्यादा होती है, जब जले हुए बर्तन का काम तुरंत हो और वह साफ जल्दी साफ न हो पा रहा हो। ऐसे में यहां आपको जले बर्तन साफ करने के आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिससे आप फटाफट बर्तन से दाग हटाकर उसे नया जैसा बना सकते हैं।

Kitchen Hacks Dishwashing Easy Ways To Clean Burnt Utensils
नमक - फोटो : iStock

जले बर्तन साफ करने के ट्रिक्स

नमक

भगोना, प्रेशर कुकर या तवा आदि अधिक जल गया हो तो उसे साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए स्क्रब पैड पर नमक डालकर जले हुए बर्तन को साफ करें। बाद में बर्तन में साबुन लगाकर धुल लें।

Kitchen Hacks Dishwashing Easy Ways To Clean Burnt Utensils
नींबू का रस - फोटो : Pixabay

नींबू का रस

बर्तन जले हों या उनमें किसी भी तरह का दाग लगा हो, आसानी से साफ करने के लिए नींबू का रस मदद करता है। नाॅन स्टिक बर्तनों, तांबे के बर्तनों को नींबू के रस से आसानी से साफ किया जा सकता है। बर्तन पर नींबू का रस लगाकर कुछ देर छोड़ दें। बाद में पानी से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Hacks Dishwashing Easy Ways To Clean Burnt Utensils
बर्तन धोने का साबुन - फोटो : Pixabay

बर्तन धोने का साबुन

रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को धोने के लिए जिस साबुन का उपयोग करते हैं, उससे भी जले हुए बर्तन को साफ किया जा सकता है। इसके लिए जले हुए बर्तन में थोड़ा लिक्विड साबुन और थोड़ा पानी डालकर भिगो दें। थोड़ी देर बाद बर्तन में लगे साबुन को स्क्रब से रगड़ते हुए पानी से धो लें।

विज्ञापन
Kitchen Hacks Dishwashing Easy Ways To Clean Burnt Utensils
टोमॅटो केचप - फोटो : Pixabay

टोमॅटो केचप

खाने वाला किचन में रखा टोमेटो केचअप भी बर्तन साफ करने में मदद करता है। टोमैटो साॅस को जले बर्तन पर लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह बर्तन को सामान्य तरीके से धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed