फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Singhal Lifestyle: पूजा सिंघल कम उम्र में बनी आईएएस, जीती हैं एक अलग जिंदगी, यहां पढ़ें पूरी लाइफस्टाइल

Thu, 12 May 2022 09:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 May 2022 09:38 AM IST
विज्ञापन
know about the lifestyle and controversies of IAS Pooja Singhal from cracking upsc cse exam at age of 21
आईएएस पूजा सिंघल की लाइफस्टाइल - फोटो : social media

हमारे देश में कई ऐसे आईएएस अफसर हैं, जिन्होंने अपने काम से देश का नाम गर्व से ऊंचा कर रखा है। आईएएस बनना कोई आसान बात भी नहीं, दिन-रात की मेहनत और कई सालों का कठिन परिश्रम के बाद कई परिक्षाएं दी जाती हैं। इसके बाद ही कोई आईएएस अफसर बन पाता है और उसे देश की सेवा करने का मौका मिलता है। इसके अलावा कई आईएएस अफसर अपने कई कामों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। जैसे इन दिनों झारखंड कैडर की आईएएस अफसर पूजा सिंघल हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके वहां मारे गए छापों के बाद से पूजा सिंघल सुर्खियों में हैं। हालांकि, इससे पहले भी वो कई चीजों को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं। तो चलिए आपको पूजा सिंघल की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

know about the lifestyle and controversies of IAS Pooja Singhal from cracking upsc cse exam at age of 21
आईएएस पूजा सिंघल की लाइफस्टाइल - फोटो : amar ujala

क्यों हैं चर्चा में?

  • दरअसल, इन दिनों पूजा सिंघल इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि रांची स्थित उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार के यहां से छापेमारी के दौरान लगभग 20 करोड़ रूपये से ज्यादा का कैश बरामद हुआ है।
know about the lifestyle and controversies of IAS Pooja Singhal from cracking upsc cse exam at age of 21
आईएएस पूजा सिंघल की लाइफस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी को लेकर आ चुकी हैं चर्चा में

  • आईएएस अफसर पूजा सिंघल अपनी शादी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। दरअसल, उनकी शादी झारखंड कैडर के आईएएस राहुल पुरवार से हुई थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा नहीं चली और बाद में पूजा सिंघल एक बिजनेसमैन अस्पताल के मालिक अभिषेक झां के साथ विवाह के बंधन में बंध गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about the lifestyle and controversies of IAS Pooja Singhal from cracking upsc cse exam at age of 21
आईएएस पूजा सिंघल की लाइफस्टाइल - फोटो : social media

पहले भी हेराफेरी से जुड़ चुका है नाम

  • पूजा सिंघल की पोस्टिंग 16 फरवरी 2009 से 14 जुलाई 2010 तक खूंटी में थी। इस दौरान उन पर 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा था। इसमें साल 2020 में राम विनोद सिन्हा की गिरफ्तारी हुई, जिसमें जांच के दौरान पूजा सिंघल के नाम का भी खुलासा हुआ।
विज्ञापन
know about the lifestyle and controversies of IAS Pooja Singhal from cracking upsc cse exam at age of 21
आईएएस पूजा सिंघल की लाइफस्टाइल - फोटो : social media

बेहद कम उम्र में आईएएस तक का तय किया सफर

  • बात अगर पूजा सिंघल के काम की करें, तो साल 2000 बैच की वो आईएएस अफसर बनीं। आपको जानकार हैरानी होगी कि महज 21 साल की उम्र में ही उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की थी। कम उम्र में आईएएस अफसर बनने को लेकर उनका नाम 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed