Krishna Janmashtami Decoration Ideas: कृष्ण जन्माष्टमी में आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्म कराया जाता है। जिन लोगों के घर पर लड्डू गोपाल विराजमान हैं, वह लोग जन्माष्टमी में कृष्ण जन्म करते हैं। इस मौके पर श्रद्धानुसार उपवास करके पूजा पाठ और बहुत धूमधाम से बाल गोपाल का स्वागत किया जाता है। जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा का दिन है। ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा जी को सुंदर सुंदर वस्त्र धारण कराएं जाते हैं। कंठी माला और पगड़ी पहना कर तैयार किया जाता है। लेकिन केवल बाल गोपाल को तैयार करने मात्र से कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरा नहीं होता। इस मौके पर घर के मंदिर को भी सजाएं। जिस तरह से बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में आप गुब्बारों और अन्य चीजों से घर को सजाते हैं। वैसे ही लड्डू गोपाल के जन्म पर मंदिर को सुदंरता से सजाएं। अगर आप भी घर पर जन्माष्टमी की पूजा करने जा रहे हैं तो कुछ आसान तरीकों से मंदिर को सजाने के आईडिया जान लें।
Janmashtami Decoration Ideas: घर पर मना रहे हैं जन्माष्टमी, तो इन तरीकों से सजाएं मंदिर और श्रीकृष्ण की झांकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी में मंदिर सजाने के आइडियाज
गुब्बारे और फूलों से सजाएं
बच्चों के जन्मदिन की तरह ही कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कन्हैया का जन्मदिन मनाया जाता है। इसलिए आप घर और मंदिर को उसी तरह सजा सकते हैं, जैसे बच्चों के लिए सजाते हैं। रंग बिरंगे गुब्बारों को घर की दीवारों, मंदिर के इर्द गिर्द लगाएं। चाहें तो कृष्ण जन्माष्टमी की सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फूल सजावट के साथ ही पूजा के काम भी आते हैं।
रोशनी से जगमगा दें घर
भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का जन्म धरती के लिए किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए आप मोमबत्ती, दीए या बिजली से चलने वाली झालरों व लाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। मंदिर के इर्द गिर्द झालर लगा सकते हैं। जहां भी अंधकार हो, वहां मोमबत्ती या दीपक जला सकते हैं।
बाल गोपाल का झूला सजाएं
घर और मंदिर सजाने के साथ ही बाल गोपाल का पालना या झूला भी सजा सकती हैं। जन्म के बाद कान्हा का पालने या झूले में बैठाकर झुलाया जाता है। इसलिए कृष्ण जी के झूले को फूलों से, मोतियों से सजा सकती हैं। झूले में बैठने वाली जगह पर कान्हा के लिए बिस्तर भी लगाएं ताकि वह आराम से बैठ पाएं।
रंगोली बनाएं
कृष्ण जन्माष्टमी पर आप घर के द्वार पर या मंदिर के आसपास रंगोली बना सकते हैं। रंगोली को शुभ माना जाता है। किसी भी पर्व में रंगोली बनाकर घर सजाने के साथ ही भगवान को आमंत्रित किया जाता है। इसलिए सुंदर रंगों और कलाकृति से रंगोली बनाकर घर सजा सकते हैं।