Dust Storm: आज यानि कि मंगलवार की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में चल रही धूल भरी हवाओं ने सभी का बाहर निकलना दूभर कर दिया है। धूल की वजह से हवा की क्वालिटी काफी खराब हो गई है। मौसम विभाग ने विशेषज्ञों ने मामले के बारे में बताया कि कई दिनों से बारिश ना होने और तेज गर्मी की वजह से तेज गर्म हवाएं चल रहीं हैं। चिलचिलाती गर्मी से जमीनें सूख गई हैं, इसलिए तेज हवाओं के साथ धूल भी उड़ रही है।
Dust Storm: दिल्ली-NCR में चल रहीं धूल भरी हवाएं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो दिल्ली और एनसीआर वालों को जरूर फॉलो करने चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर निकलने से बचें
अगर आप दिल्ली-एनसीआर या इसके आस-पास रहते हैं तो कोशिश करें कि घर से बाहर ना निकलें। बाहर चल रही धूल भरी आंधी सीधा आपके फेफड़ों पर असर डाल सकती है। इसलिए जब तक काफी जरूरी ना हो घर से बाहर ना निकलें।
मास्क पहनें
अगर आप किसी वजह से घर से बाहर जा रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें। मास्क पहनने से आपको सांस लेने में कठिनाई नहीं होगी। बाजार में मिलने वाला एन95 मास्क आपको धूल, धुएं, धुंध, एरोसोल और धुएं के कणों से बेहतर तरीके से बचाएगा।
छत पर ना करें वर्कआउट
अगर आप योगा या एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ दिन खुली छत या पार्क में वर्कआउट ना करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो साफ हवा की बजाए खराब क्वालिटी की हवा आपके शरीर में प्रवेश करेगी, जो शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्कआउट करते वक्त हर कोई नाक की जगह अपने मुंह से सांस लेता है, जिससे प्रदूषण ज्यादा मात्रा में शरीर में चला जाता है।
हाथ और आंखों को धोते रहें
कोशिश करें कि बार-बार अपने हाथ और आंखों को धोते रहें। ऐसा करने से आपका शरीर गंदगी से दूर रहेगा। सबसे ज्यादा वैक्टीरिया आंखों और हाथों के जरिए ही शरीर में प्रवेश करते हैं।