फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi Jayanti Wishes: दोस्तों और परिजनों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भेजें गांधी जयंती के शुभकामना संदेश

Mon, 02 Oct 2023 10:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Oct 2023 10:06 AM IST
सार

विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2023 Wishes Quotes Messages Wallpaper Images And WhatsApp Facebook Stauts in Hindi
Mahatma Gandhi Jayanti Wishes - फोटो : Amar Ujala

Gandhi Jayanti Wishes in Hindi: 2 अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जा रही है। महात्मा गांधी जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेतृत्वकर्ता हैं। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए कई आंदोलन किए। असहयोग आंदोलन से लेकर दांडी यात्रा, नमक सत्याग्रह के जरिए उन्होंने भारतीयों को एकजुट करके अंग्रेजों के अत्याचार से आजादी दिलाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने सत्य, अहिंसा और इमानदारी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गांधी जी का संपूर्ण जीवन आदर्श है। इस कारण उन्हें भारतवासी 'बापू' और 'महात्मा' के पदनाम से सम्बोधित करते हैं। 

सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था। उसके बाद से महात्मा गांधी को देश का राष्ट्रपिता कहा जाने लगा। दुनियाभर में लोग उनके बताए सिद्धांतों, मूल्यों को अपनाते हैं और बापू के बताए मार्ग पर चलते हैं।बापू के सम्मान और याद में उन्हें नमन करें। साथ ही करीबियों को गांधी जयंती के मौके पर शुभकामना संदेश भेज सकते हैं, जो यहां से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Gandhi Jayanti 2023 Wishes Quotes Messages Wallpaper Images And WhatsApp Facebook Stauts in Hindi
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई
दागी न तोप ना कोई बंदूक चलाई।
दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई
वाह रे फकीर तुमने कैसी करामात दिखाई।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

Gandhi Jayanti 2023 Wishes Quotes Messages Wallpaper Images And WhatsApp Facebook Stauts in Hindi
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है
सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे पाने का साधन।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2023 Wishes Quotes Messages Wallpaper Images And WhatsApp Facebook Stauts in Hindi
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

देश के लिए किए कई त्याग जिसने
देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने
पहन काठ की चप्पल आया एक महात्मा
जो बन गया इस भारत की आत्मा।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2023 Wishes Quotes Messages Wallpaper Images And WhatsApp Facebook Stauts in Hindi
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

शक्ति दो प्रकार की होती है।
एक दंड के डर से उत्पन्न होती है और दूसरी प्यार से।
प्यार की शक्ति हमेशा हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed