फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahatma Gandhi 74th Death Anniversary: जानिए गांधी जी कैसे बने देश के राष्ट्रपिता

Sun, 30 Jan 2022 12:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 30 Jan 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Anniversary 2022 Know Facts How Gandhiji Became Father of Nation Details in Hindi
महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala

भारत की स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक मोहनदास करमचंद गांधी की मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी। देश इस साल गांधी जी की 74वीं पुण्यतिथि मना रहा है। गांधी जी ने देश के लिए जो किया वह देश सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्शों, अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भी झुकने को मजबूर कर दिया। उनके इसी योगदान के कारण गांधीजी आज महात्मा गांधी के नाम से जाने जाते हैं। कोई उन्हें बापू तो कोई राष्ट्रपिता कहता है। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर में जन्मा एक बालक जिसने बचपन में मां के धार्मिक व्यवहार और संस्कारों को ग्रहण किया, वह आगे चलकर देश का राष्ट्रपिता बन गया। आखिर कैसे? जानिए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी कब और कैसे बने देश के राष्ट्रपिता। गांधीजी की पुण्यतिथि पर जानें भारत के राष्ट्रपिता के बारे में। 

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2022 Know Facts How Gandhiji Became Father of Nation Details in Hindi
महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि - फोटो : pib

महात्मा गांधी का बचपन

गांधी जी बचपन में पढ़ाई में अधिक होनहार नहीं थे। गणित में मध्यम दर्जे के विद्यार्थी थे तो वहीं भूगोल में बहुत कमजोर थे। उनकी लिखावट भी सुंदर नहीं थी, जिसकी वजह से अक्सर उन्हें डांट पड़ती थी लेकिन वह अंग्रेजी में निपुण थे। अंग्रेजी विषय में उन्हें कई पुरस्कार और छात्रवृत्तियां मिला करती थीं।

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2022 Know Facts How Gandhiji Became Father of Nation Details in Hindi
महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि - फोटो : PIB

गांधी जी का परिवार 

जब वह मात्र 13 साल के थे तो उनकी शादी पोरबंदर के एक व्यापारी की बेटी कस्तूरबा से हो गई, जो उनसे 6 माह बड़ी थीं। वहीं 15 साल की उम्र में गांधी जी एक बेटे के पिता भी बन गए थे। हालांकि उनका वह पुत्र जीवित न रहा। इसके बाद गांधी जी और कस्तूरबा गांधी के चार बेटे हुए, जिनके नाम हरिलाल, मनिलाल, रामलाल, देवदास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Anniversary 2022 Know Facts How Gandhiji Became Father of Nation Details in Hindi
महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि - फोटो : facebook

गांधी जी के आंदोलन

गांधीजी के हर कदम पर कस्तूरबा गांधी ने उनका साथ दिया। वह एक आदर्श पत्नी कही जाती हैं जो गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलीं। गांधी जी को लोग प्यार से बापू कहते हैं तो कस्तूरबा गांधी को बा कहते थे। गांधीजी ने वकालत की शिक्षा हासिल की और 1919 में अंग्रेजों के राॅलेट एक्ट कानून के खिलाफ विरोध शुरु किया। इस एक्ट के तहत बिना मुकदमा चलाए किसी व्यक्ति को जेल में भेजने का प्रावधान था। फिर गांधी जी ने सत्याग्रह की घोषणा की। 'असहयोग आंदोलन', 'नागरिक अवज्ञा आंदोलन', 'दांडी यात्रा' और 'भारत छोड़ो आंदोलन' किए।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Anniversary 2022 Know Facts How Gandhiji Became Father of Nation Details in Hindi
महात्मा गांधी - फोटो : facebook

सुभाष चंद्र बोस ने कहा था पहली बार राष्ट्रपिता

नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के बीच के मतभेदों की बात कही जाती है लेकिन सबसे पहली बार नेताजी ने ही 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडियो स्टेशन से दिए गए अपने भाषण में गांधीजी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था। नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना करते हुए महात्मा गांधी से आशिर्वाद मांगा था।

अपने भाषण के अंत में सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि 'हमारे राष्ट्रपिता, भारत की आजादी की पवित्र लड़ाई में मैं आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की कामना कर रहा हूं।'


बाद में 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की हत्या कर दी। अहिंसा का संदेश देने वाले इस महान विभूति के जीवन का अंत होने के बाद देशवासियों ने मन ही मन गांधीजी को राष्ट्रपिता मान लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed