फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: गांधी जी के जीवन से जुड़ी पांच रोचक बातें, जानें कैसे बने भारत के राष्ट्रपिता

Sun, 02 Oct 2022 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Oct 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti Anniversary 2022 Interesting Facts Of Gandhiji Who Became Father Of Nations In Hindi
महात्मा गांधी जयंती 2022 - फोटो : istock

Mahatma Gandhi Jayanti Anniversary 2022: भारत की स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती आज है। 2 अक्टूबर 1869 को गांधी जी का जन्म हुआ था। देश गांधी जी के योगदान को सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्श, अहिंसा का पाठ, सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ने देश को अंग्रेजों के सामने एक मजबूत संकल्प के तौर पर प्रदर्शित किया। गांधी जी को लोग बापू, महात्मा गांधी और देश के राष्ट्रपिता के तौर पर जानते हैं। उनका पूरा जीवन ही हर नागरिक के लिए एक संदेश है, जो सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गांधी जी का अनुसरण केवल भारतीय ही नहीं, दुनियाभर के कई देशों में किया जाता है। लोग महात्मा गांधी की दी गई सीख को अपने जीवन में अपनाते हैं। लेकिन एक साधारण सा नागरिक मोहनदास गांधी कैसे भारत के राष्ट्रपिता बन गए? महात्मा गांधी, जिन्होंने कभी राजनीति में कोई बड़ा पद हासिल नहीं किया, वह महात्मा गांधी क्यों और कैसे बनें? गांधीजी की जयंती के मौके पर जानिए उनके भारत के राष्ट्रपिता बनने की कहानी।

Mahatma Gandhi Jayanti Anniversary 2022 Interesting Facts Of Gandhiji Who Became Father Of Nations In Hindi
गांधीजी का जीवन परिचय - फोटो : istock

मोहनदास करमचंद गांधी का बचपन 

गांधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। वह बचपन से पढ़ाई में होनहार छात्र नहीं थे। गणित और भूगोल में कमजोर हुआ करते थे। उनकी लिखावट भी सुंदर नहीं थी। अक्सर उन्हें पढ़ाई और लिखावट के कारण डांट पड़ा करती थीं। हालांकि वह अंग्रेजी में निपुण छात्र थे। अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होने के कारण उन्हें कई पुरस्कार और छात्रवृत्तियां मिल चुकी थीं।

Mahatma Gandhi Jayanti Anniversary 2022 Interesting Facts Of Gandhiji Who Became Father Of Nations In Hindi
गांधीजी और कस्तूरबा गांधी - फोटो : Twitter@ActivistAkshay

गांधी जी का परिवार

वह महज साल के थे, तो उनकी शादी पोरबंदर के एक व्यापारी परिवार की बेटी कस्तूरबा से कर दी गई। कस्तूरबा मोहनदास से उम्र में 6 माह बड़ी थीं। उसके बाद साल की उम्र में ही गांधी जी एक बेटे के पिता बन गए। लेकिन उनका यह पुत्र जीविन नहीं रहा था। बाद में कस्तूरबा और गांधी जी के चार बेटे हुए, जिनके नाम हरिलाल, मनिलाल, रामलाल और देवदास था। गांधी जी शादी के बाद पढ़ने के लिए विदेश चले गए, जहां से वह वकालत की पढ़ाई करके वापस आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti Anniversary 2022 Interesting Facts Of Gandhiji Who Became Father Of Nations In Hindi
स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की भूमिका - फोटो : amar ujala

स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की भूमिका

बापू ने स्वदेश लौटकर स्वतंत्रता संगाम की लड़ाई में हिस्सा लिया। इस दौरान कस्तूरबा उनका साथ देती रहीं। 1919 में अंग्रेजों के राॅलेट एक्ट कानून के खिलाफ गांधी जी ने विरोध किया। इस एक्ट में बिना मुकदमा चलाए किसी व्यक्ति को जेल भेजने का प्रावधान था। उसके बाद गांधी जी ने अंग्रेजों के गलत कानून और कार्यशैली के खिलाफ सत्याग्रह की घोषणा की।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti Anniversary 2022 Interesting Facts Of Gandhiji Who Became Father Of Nations In Hindi
गांधीजी के आंदोलन - फोटो : amar ujala

गांधीजी के आंदोलन
 

  • 1906 में महात्मा गांधी ने ट्रासवाल एशियाटिक रजिस्ट्रेशन एक्ट के खिलाफ पहला सत्याग्रह चलाया।
  • गांधी जी ने नमक पर ब्रिटिश हुकूमत के एकाधिकार के खिलाफ 12 मार्च 1930 को नमक सत्याग्रह चलाया, जिसमें वे अहमदाबाद के पास स्थित साबरमती आश्रम से दांडी गांव तक 24 दिनों तक पैदल मार्च निकाला।
  • देश की आजादी के लिए 'दलित आंदोलन', 'असहयोग आंदोलन', 'नागरिक अवज्ञा आंदोलन', 'दांडी यात्रा' और 'भारत छोड़ो आंदोलन' शुरू किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed