सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: भोजपुरी फिल्मों से मिली पहचान, अब इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं मनोज तिवारी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Feb 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
मनोज तिवारी लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/manoj tiwari

अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी का आज जन्मदिन है। मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार हैं। साल 2003 में 'ससुरा बड़ा पैसे वाला' फिल्म से मनोज तिवारी को भोजपुरी इडंस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद मनोज तिवारी ने कई हिट फिल्में दीं। उनके गाने भी काफी हिट रहे। लेकिन राजनीति में भी मनोज तिवारी ने वही मुकाम हासिल कर लिया। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर मनोज तिवारी दूसरी बार लोकसभा पहुंचे। वर्तमान में मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। फिल्मों में अपने डायलॉग और गानों के लिए चर्चा में रहने वाले मनोज अब राजनीति में अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मनोज तिवारी को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है लेकिन उनकी लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। मनोज तिवारी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनका घर, कार कलेक्शन बहुत ही शानदार है। चलिए जानते हैं मनोज तिवारी की नेटवर्थ के बारे में।

Trending Videos
Manoj Tiwari Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
मनोज तिवारी लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/manoj tiwari

मनोज तिवारी की नेटवर्थ 

पिछले लोकसभा चुनाव के हलफनामे में मनोज तिवारी ने बताया था कि उनके पास 8.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 15 करोड़ की अचल संपत्ति है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनोज तिवारी की नेटवर्थ लगभग 25 करोड़ रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Tiwari Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
मनोज तिवारी लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/manoj tiwari

मनोज तिवारी की कमाई 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनोज तिवारी सालाना 2 करोड़ रुपये तक कमाते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग, परफॉर्मेंस, विज्ञापन, मॉडलिंग है। इसके अलावा मनोज दान और सामाजिक कार्यों में मदद करने के मामले में भी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सेलिब्रिटी में शामिल हैं।  

Manoj Tiwari Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
मनोज तिवारी लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/manoj tiwari

मनोज तिवारी का घर 

फिलहाल तो मनोज तिवारी दिल्ली स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं, जो सभी सुख सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। हालांकि मनोज तिवारी का मुंबई और बिहार में भी आलीशान घर है।

विज्ञापन
Manoj Tiwari Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
मनोज तिवारी लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला

मनोज तिवारी का कार कलेक्शन 

एक्टर मनोज तिवारी का कार कलेक्शन काफी एवरेज है। हालांकि उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। मनोज तिवारी के शानदार कार कलेक्शन में ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और होंडा सिटी शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed