नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा की आराधना की जाती है। इस साल नवरात्रि 26 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों व्रत करने का नियम है। जिसे लोग अलग तरीकों से करते हैं। कुछ पूरे नौ दिन व्रत करते हैं तो कुछ आखिरी के दो दिनों, वहीं बहुत से लोग पहले के एक और आखिरी के एक दिन व्रत करते हैं। नवरात्रि के दिनों में अगर व्रत कर रहे हैं तो खानेृ-पीने की चीजों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि व्रत में खाने-पीने को लेकर भी नियम हैं। अगर इन नियमों का पालन ना किया जाए तो व्रत खंडित माना जाता है, तो चलिए जानें क्या खाएं और क्या नहीं।
Fasting Rules: नवरात्रि का व्रत रख रहे तो जान लें किन चीजों का सेवन है वर्जित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि के दिनों में अगर व्रत कर रहे हैं तो इन दिनों गेंहू और चावल जैसे दैनिक अनाज का सेवन पूरी तरह से वर्जित है। इन अनाज की बजाय सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा या राजगिरा का आटा खाया जाता है। वहीं साबुदाने को भी व्रत में खाने की इजाजत होती है। जिससे आप खीर, पापड़, टिक्की वगैरह आसानी से बना सकती हैं।
नवरात्रि के व्रत में फलों का सेवन करना चाहिए। लगभग सारे तरह के फलों को व्रत में खाने की अनुमति होती है।
कुछ मसाले ऐसे होते हैं जिन्हें नवरात्रि व्रत में खाने की इजाजत होती है। जैसे जीरा, धनिया, काली मिर्च, हरी इलायची, लौंग। वहीं हल्दी, काली इलायची, तेजपत्ता जैसे मसाले व्रत में नहीं खाने चाहिएं।
नवरात्रि के व्रत में दूध से बने उत्पादों को आप आसानी से खा सकती हैं। मावा, खीर, मिठाई, मलाई, घी, मक्खन, पनीर. दही। इन सारी चीजों को आप व्रत में ग्रहण कर सकते हैं।