फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Success Mantra: स्वामी विवेकानंद ने दिया सफलता का मूलमंत्र, अपना लिया तो सुधर जाएगा जीवन

Wed, 12 Jan 2022 09:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Jan 2022 09:10 AM IST
विज्ञापन
Quotes of Swami Vivekananda on Success Motivational Quotes in Hindi
स्वामी विवेकानंद - फोटो : amar ujala

भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को होती है। आज के दिन को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं का सही मार्गदर्शन करने के लिए सफलता के कुछ मंत्र दिए, जो आज भी अपने जीवन में लागू कर लोग सफलता की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। स्वामी विवेकानंद के विचार, उनके अनमोल वचन युवाओं को प्रोत्साहन देते हैं। साल 1893 में स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो शहर में विश्व धर्म सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने दुनिया भर को हिंदुत्व और आध्यात्म का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में ये कहकर की, 'अमेरिका के भाइयों और बहनों'। उनके भाषण के बाद वहां मौजूद सभी लोग इतना प्रभावित हुए कि करीब दो मिनट तक हाॅल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कोलकाता में 12 जनवरी 1863 में जन्मे विवेकानंद पढ़ाई के साथ शास्त्रीय संगीत, साहित्य और खेल में भी निपुण थे। फिर भी 25 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास ले लिया और अपने कार्यों से हर युवा के लिए प्रेरणा बन गए। स्वामी विवेकानंद ने जीवन के महत्वपूर्ण सूत्रों के बारे में बताया, जिसे अपनाकर जीवन की परेशानियों का अंत और सफलता को पाना आसान हो सकता है। चलिए जानते हैं स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए सफलता के मंत्र के बारे में।

Quotes of Swami Vivekananda on Success Motivational Quotes in Hindi
स्वामी विवेकानंद जयंती सफलता का मंत्र - फोटो : amar ujala

स्वामी विवेकानंद के सफलता के मंत्र

एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

Quotes of Swami Vivekananda on Success Motivational Quotes in Hindi
स्वामी विवेकानंद जयंती सफलता का मंत्र - फोटो : amar ujala

सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Quotes of Swami Vivekananda on Success Motivational Quotes in Hindi
स्वामी विवेकानंद जयंती सफलता का मंत्र - फोटो : amar ujala

ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं। हम खुद ही अपनी आंखें बंद कर लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।

विज्ञापन
Quotes of Swami Vivekananda on Success Motivational Quotes in Hindi
स्वामी विवेकानंद जयंती सफलता का मंत्र - फोटो : amar ujala

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed