बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने पति रितेश के साथ दूरियों को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से लोग राखी सावंत के पति को देखना चाहते थे, लेकिन राखी और रितेश को एक साथ बिग बॉस में पहली बार देखा गया, जहां उनके प्यार से लेकर लड़ाई-झगड़ों को भी दर्शकों ने देखा। लेकिन बिग बाॅस के घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। ये कोई पहली बार नहीं है कि राखी का नाम विवादों में आया है। वह हमेशा से ही विवादों में रहने वाली सेलिब्रिटी हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि राखी सावंत ने 11 साल की उम्र में टीना अंबानी की शादी में 50 रुपये की दिहाड़ी में काम किया था। लेकिन आज राखी सावंत करोड़ों की मालकिन हैं। बिग बाॅस के लगभग हर सीजन में राखी को गेस्ट सदस्य के तौर पर शामिल किया जाता है। आज राखी सावंत खुद में एक बड़ा नाम हैं। चलिए जानते हैं राखी सावंत की कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों का आलीशान बंगला और लग्जरी कार कलेक्शन, जानिए राखी सावंत की नेटवर्थ
राखी सावंत की नेटवर्थ
बाॅलीवुड की आइटम नंबर एक्ट्रेस में राखी सावंत का नाम शामिल है। राखी ने हिंदी फिल्मों के साथ ही तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। राखी कई टीवी सीरियल का भी हिस्सा रहीं। राखी ने अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी सावंत लगभग 37 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन है।
राखी सावंत की कमाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस राखी सावंत का ज्यादातर पैसा स्टेज शो से आता है। राखी सावंत फिल्मों, रियलिटी शो, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए कमाई करती हैं। बिग बॉस सीजन 14 में उन्होंने 14 लाख रुपये लेकर शो छोड़ दिया था। इस शो में वह हर सप्ताह ढाई लाख रुपये फीस लेती थी।
राखी सावंत का घर
एक्ट्रेस राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास मुंबई में कई फ्लैट्स हैं। जानकारी के मुताबिक राखी के पास मुंबई के अंधेरी और जुहू में दो फ्लैट हैं और एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
राखी सावंत का कार कलेक्शन
इन दिनों राखी के पास पोलो कार है। इसके अलावा राखी के पास फोर्ड एंडेवर कार भी है, जिसकी कीमत 21 लाख रुपये है।