भाई-बहन के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। प्यार और दुलार से भरा त्योहार राखी आज हर जगह मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए कई तरह की राखियां पसंद कर रही हैं। बच्चों के बीच जहां तिरंगा राखी, स्पिनर राखी, म्यूजिक-लाइट्स राखी चर्चा में हैं, तो वहीं युवा भाइयों के लिए मल्टीपर्पस राखियां काफी ट्रेंड में हैं। बावजबद इसके अगर आप अपने भाई के लिए कुछ यूनीक ढूंढ रही हैं, तो ऑनलाइन भी राखी के कई खूबसूरत ऑप्शन मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस बार मार्केट में कौन-कौन सी राखियां ट्रेंड में हैं।
राखी के ये 5 लेटेस्ट डिजाइन हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में, देख लीजिए कहीं आप लेट न हो जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों पर मिलने वाली तिरंगे के थीम वाली राखियां लोगों के बीच काफी प्रचलन में हैं। अलग-अलग दुकानों पर इनकी अलग-अलग कीमत है जोकि 20 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये प्रति पीस तक बताई जा रही है।
म्यूजिकल राखियां
बच्चों के लिए म्यूजिकल और लाइटिंग वाली राखियां भी काफी पसंद कि जा रही हैं। इसके अलावा कार्टून राखियों का क्रेज भी कुछ कम नहीं हैं। इन राखियों में टेडी बियर, छोटा भीम, मिकी माउस, डोरेमॉन, चुटकी, हनुमान, बैटमैन, स्पाइडरमैन कार्टून राखियां बहनें अपने भाईयों के लिए पसंद कर रही हैं। इन राखियों की कीमत बाजार में 20 रुपये से 150 रुपये तक है।
युवाओं के लिए ब्रेसलेट राखी
बहनें अपने भाई के लिए सिंपल राखी की जगह इस बार ब्रेसलेट राखी खरीदना पसंद कर रही हैं। दरअसल इस तरह की राखी को बाकी दिनों में भी पहना जा सकता है। इन राखियों में ब्रेसलेट राखी, कड़ा राखी, पेंडेंट राखी प्रमुख हैं। बहनें ब्रेसलेट राखी को अपने भाई के लिए इसलिए भी पसंद कर रही हैं क्योंकि ब्रेसलेट राखी में चमकदार नग जड़े होते हैं, जिसकी वजह से इसे ब्रेसलेट की तरह भी पहना जा सकता है। ब्रेसलेट राखी की कीमत 100 रुपये प्रति राखी से शुरू होती है।
इस बार युवा इको फ्रेंडली राखियों को बांधने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा अपनी चमक के लिए फेमस अमेरिकन डायमंड वाली राखियां भी काफी डिमांड में हैं। ये राखियां 350 से 500 रुपये तक बाजार में मिल रही हैं। जबकि बाजारों में भैया-भाभी, युवान-शालिनी, चूड़ा, कुंदन और बूटी राखियों का क्रेज भी कुछ कम नहीं है। जिनकी कीमत 1 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक हैं।