{"_id":"5d183b6d8ebc3e3c6f6e2717","slug":"4-tips-for-relationship-breakup-how-to-feel-good","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार बातें जो रिलेशनशिप में धोखा मिलने के बाद कम कर देंगी आपका दुख","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
चार बातें जो रिलेशनशिप में धोखा मिलने के बाद कम कर देंगी आपका दुख
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपको अपने पार्टनर से धोखा मिला है तो इस बात को लेकर बहुत ज्यादा दुखी और परेशान न हो। किसी भी रिश्ते के खत्म होने पर जिंदगी खत्म नहीं हो जाती। इस बात को हमेशा ध्यान रखें। रिलेशनशिप में अगर आपका दिल टूटता है तो आपको स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए बल्कि पुरानी बातों को भूलकर आगे कैसे बढ़ा जाए? इस बात पर गौर करना चाहिए, ये ही आपके लिए फायदेमंद है। यहां हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं जो दिल टूटने पर आपके काम आएंगी।
2 of 5
relationship
अगर आपका पार्टनर आपको रिलेशनशिप में धोखा देता है और आपका रिश्ता खत्म हो जाता है तो दुखी होने की जगह आप योग करें। इससे आपको शांति मिलेगी और आप हल्का भी महसूस करेंगे। योग, मानसिक शांति का सबसे अच्छा जरिए है। इससे आप अपने ब्रेकअप के तनाव को कम कर सकते हैं।
3 of 5
relationship
ब्रेकअप का दुख भुलाने के लिए अपने परिवार, दोस्तों और जो आपको प्यार करते हैं उनके गले मिलें। इससे आपको खुशी मिलेगी। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके साथ खेलें और उन्हें जीभर प्यार करें। इससे आपका दिल हल्का होगा और रिलेशनशिप तनाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
relationship
- फोटो : file photo
ब्रेकअप होने की स्थिति में अपनी यादों को डायरी में लिख डालें। इससे आपका दिल हल्का हो जाएगा। आप जब अपनी भावनाओं को लिख डालते हैं तो न सिर्फ आपको सुकून मिलता है बल्कि दर्द भी कम होता है। डायरी निजी चीज होती है, ऐसे में आप यहां उन तमाम बातों को लिख सकते हैं, जिन्हें किसी और के साथ शेयर करना नहीं चाहते?
विज्ञापन
5 of 5
relationship
- फोटो : file photo
दिल टूटने और ब्रेकअप होने पर आप कला का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको खुशी और सकून दोनों ही मिलेगा। इसके अलावा पुरानी यादों से आपका ध्यान भी हटेगा। आप चाहें तो थिएटर कर सकते हैं। चित्रकला में कुछ दिन हाथ आजमा सकते हैं। डांस और संगीत सीख सकते हैं। इससे आपको खुशी मिलेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।