बी टाउन वालों की लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होती और खासकर प्यार के मामले में... प्यार किसी और से, लेकिन सात फेरे किसी और के साथ। वैसे शादी की तैयारियों से लेकर मंडप तक पहुंचने का सफर भी एक रील सी ही नजर आती है। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों को अपना हमसफर चुना। इनमें से कुछ स्टारडम से काफी दूर थे तो कुछ बी टाउन पर आज भी राज करते हैं...
लड़कों ने तोड़ा दिल तो तलाकशुदा मर्दों से इन बॉलीवुड हसीनाओं ने कर ली शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर
एक समय करीना कपूर का नाम शाहिद कपूर के साथ जोड़ा जाता था। शाहिद को लंबे समय तक डेट करने के बाद बेबो पटौदी खानदान की बहू बनीं। सैफ अली खान 2004 में अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह ने अलग हो गए थे।
बिपाशा बासु
एक्ट्रेस-मॉडल बिपाशा बासु ने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर को अपना हमसफर चुना। जहां बिपाशा पहले एक्टर जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं, वहीं करण की जिंदगी में 2008 में श्रद्धा निगम उनकी जीवन संगिनी बन आईं और इनसे तलाक के बाद 2012 में जेनिफर विंगेट को उन्होंने अपना लाइफ पार्टनर चुना था। जेनिफर से तलाक के बाद करण ने बिपाशा से शादी की।
रानी मुखर्जी
इस लिस्ट में तीसरा नाम है रानी मुखर्जी का जिनकी आवाज आज भी लोगों को बेहद पसंद आती है। एक समय था जब रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन बी टाउन के सबसे हाई प्रोफाइल कपल माने जाते थे। बात शादी तक भी पहुंच गई थी, लेकिन रानी किसी कारण से बच्चन परिवार की बहू ना बन सकीं। इसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए तलाकशुदा आदित्य चोपड़ा का हाथ थाम लिया। आदित्य की पहली पत्नी पायल खन्ना थीं।
शिल्पा शेट्टी
भले ही शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों से दूरी बना रखी हो लेकिन बाकी फील्ड में वे काफी एक्टिव हैं। राज कुंद्रा से शादी करने से पहले उनका नाम 'खतरों के खिलाड़ी' अक्षय कुमार के साथ जोड़ा जाता था। वहीं राज को भी शिल्पा से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक देना पड़ा था।