फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है? इन खास संकेतों से जानें

Wed, 18 Mar 2020 08:44 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 18 Mar 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
5 signs of a cheating partner in a relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्यार करना तो बहुत आसान होता है लेकिन इसे अच्छे से बनाए रखना उतना ही कठिन होता है। आपका रिश्ता चाहे कितना ही मजबूत क्यों न हो लेकिन आपकी एक गलती इस मजबूत नींव को आसानी से हिला सकती है। धोखा, विश्वासघात, चीटिंग, बेवफाई ये कुछ ऐसे शब्द हैं जो आपके रिश्ते में खटास ला सकते हैं। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि कोई भी व्यक्ति ये नहीं चाहता है कि उसके एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर के बारे में उसके पार्टनर को पता चले। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास संकेतों के बारे में बताएंगे, जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपका पार्टनर कहीं आपको धोखा तो नहीं दे रहा है...

5 signs of a cheating partner in a relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शेड्यूल में बदलाव
वैसे तो सभी लोगों का अपना एक फिक्स शेड्यूल होता है, फिर भी किसी काम  के वजह से कभी-कभी देर हो जाता है। मान लीजिए आपका पार्टनर रोज शाम में 6 बजे घर आता हो लेकिन किसी दिन काम या दोस्तों के साथ पार्टी में 8 या 9 भी बज सकता है। वहीं अगर पार्टनर का रूटीन अचानक बदल जाए और वो रात 10 से 11 बजे घर आने लगे तो कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है। आप इस बात की तहकीकात करें। इसके अलावा ऑफिस में वो हर दिन फोन उठाना बंद कर दे या फोन स्विच ऑफ रखने लगे तो ये भी चीटिंग के संकेत हो सकते हैं।

5 signs of a cheating partner in a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वॉशरूम में भी फोन का इस्तेमाल
जब आपका पार्टनर आपसे कुछ छिपा रहा है तो वो नहीं चाहेगा कि उसके फोन को आप हाथ लगाएं। इसलिए वो वॉशरूम में भी फोन का इस्तेमाल करेंगे ताकि उनका राज न खुल जाए। लेकिन ये संकेत चीटिंग के तभी हो सकते हैं जब आपका पार्टनर अचानक रोजाना ये काम करे। हालांकि कुछ लोगों को फोन का लत होता है और वॉशरूम में भी वो फोन का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 signs of a cheating partner in a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खुद पर ज्यादा ध्यान
किसी पार्टी में जाने के लिए अच्छा दिखना या हेल्थ को ध्यान में रखते हुए वजन पर ध्यान देना ये सब चीजें सामान्य हो सकते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर परफ्यूम बदलने लगे, कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च करने लगे या अपने लुक और पहनावे पर विशेष ध्यान देने लगे तो समझ लीजिए कुछ न कुछ गड़बड़ है।

विज्ञापन
5 signs of a cheating partner in a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बात और काम दोनों अलग-अलग
पार्टनर के चीटिंग को पकड़ने के लिए ये सबसे अहम कड़ी हो सकती है। मान लीजिए आपका पार्टनर आपसे बोला था कि कल शाम वो अपने दोस्त के साथ था लेकिन उसी दोस्त से आपको पता चल जाए कि वो उस दोस्त के साथ थे ही नहीं तो कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed