{"_id":"5cb5d6b6bdec2213fd29aef2","slug":"akhilesh-yadav-dimple-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में एक फंक्शन में मिले थे अखिलेश और डिंपल, ऐसी रही लव स्टोरी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लखनऊ में एक फंक्शन में मिले थे अखिलेश और डिंपल, ऐसी रही लव स्टोरी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 16 Apr 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर्मी और राजनीति का दूर दूर तक काेई नाता नहीं है पर जब इश्क सिर चढ़कर बाेलता है ताे सब कुछ हाेने लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ जब एक आर्मी ऑफिसर की बेटी काे प्रदेश के एक बड़े नेता के बेटे से प्यार हाे गया पर राजनीति की बेड़ियां जब कसीं ताे दाेनाे के प्यार में कुछ दूरियां भी आईं। आखिर नेता जी काे बेटे के प्यार के आगे झुकना पड़ा और आर्मी अधिकारी की बिटिया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की बहू बनीं।
2 of 5
Akhilesh Dimple
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पत्नी और कन्नाैज से सपा की सांसद डिंपल यादव (जन्मतिथि- 15 जनवरी1978) का जन्मदिन है। उनकी खूबसूरती के आगे बाॅलीवुड की अभिनेत्रियां भी कमजाेर पड़ जाती हैं। बेहद ही सौम्य और शांत डिंपल यादव और उनके पति अखिलेश यादव की प्रेम-कहानी पूरी फिल्मी है। अखिलेश और डिंपल की जब मुलाकात हुई तो अखिलेश 21 साल के थे और डिंपल 17 की थीं।
3 of 5
जहां डिंपल लेफ्टिनेंट कर्नल एससी रावत की बिटिया थीं वहीं अखिलेश देश की राजनीति में बड़ा स्थान रखने वाले सपा सु्प्रीमो मुलायम सिंह यादव के पुत्र। एक का परिवार सियासी दांवपेंच से कोसो दूर तो वहीं एक के परिवार में सियासत के दो-चार के अलावा कुछ नहीं। डिंपल यादव उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका परिवार आर्मी बैकग्राउंड से है। यह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डिंपल यादव ने लखनऊ विवि से पढाई की है। लखनऊ के ही एक फंक्शन में उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई। उस समय अखिलेश सियासी दांवों से दूर आस्ट्रेलिया से पढ़ाई करके लौटे थे। दोनों की मुलाकात को एक-दूसरे की बातें अच्छी लगीं, फिर दोस्ती हुई और बाद में दोस्ती प्यार और शादी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
ऐसा कहा जाता है कि पहले दोनों की शादी के लिए मुलायम सिंह यादव तैयार नहीं थे लेकिन बाद में दोनों के प्यार के आगे उन्हें झुकना ही पड़ा। 24 नवंबर 1999 को डिंपल और अखिलेश की शादी हुई। डिंपल और अखिलेश के प्यार की बगिया में उनके तीन फूल अदिति, अर्जुन और टीना है, जिसमें अर्जुन और टीना जुड़वा हैं। आप काे जानकर हैरानी हाेगी कि डिंपल यादव को पेंटिंग और घुड़सवारी का भी शौक है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।