सब्सक्राइब करें

Jyotirao Phule Quotes: महात्मा फुले के ये विचार आपकी सोच बदल देंगे!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 11 Apr 2026 11:10 AM IST
सार

Mahatma Phule Jayanti 2026: आज ज्योतिराव फुले की जयंती है। इस मौके पर उनके विचार हमें सिखाते हैं कि शिक्षा, समानता और जागरूकता ही एक बेहतर समाज की कुंजी हैं।

विज्ञापन
Best Motivational Quotes by Jyotirao Phule for Students & Youth Mahatma Phule Anmol Vachan
ज्योतिराव फुले के विचार - फोटो : Amar ujala

Jyotiba Phule Anmol Vichar: ज्योतिराव फुले भारतीय समाज के उन महान सुधारकों में से एक थे, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से सामाजिक क्रांति की मजबूत नींव रखी। उनके अनमोल विचार आज भी समानता, शिक्षा और मानवता की राह दिखाते हैं। उस समय जब समाज जाति-पांति, छुआछूत और अज्ञानता में जकड़ा हुआ था, तब फुले जी ने इन बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई और एक नए युग की शुरुआत की।

उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार माना और विशेष रूप से महिलाओं तथा वंचित वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खोले। उनके विचार केवल शब्द नहीं हैं, बल्कि समाज को बदलने की शक्ति रखते हैं। गुलामगिरी जैसे उनके लेखन ने सामाजिक अन्याय को उजागर किया और लोगों को जागरूक किया।

आज के दौर में जब हम आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं, तब भी फुले जी के विचार उतने ही प्रासंगिक हैं। आज ज्योतिराव फुले की जयंती है। इस मौके पर उनके विचार हमें सिखाते हैं कि शिक्षा, समानता और जागरूकता ही एक बेहतर समाज की कुंजी हैं।

Trending Videos
Best Motivational Quotes by Jyotirao Phule for Students & Youth Mahatma Phule Anmol Vachan
ज्योतिबा फुले के विचार - फोटो : Amar ujala

--------------------------------

शिक्षा के बिना समझदारी खो गई,
समझदारी के बिना नैतिकता खो गई,
नैतिकता के बिना विकास खो गया,
धन के बिना शूद्र बर्बाद हो गया।
शिक्षा महत्वपूर्ण है।

ज्योतिबा फुले

---------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Motivational Quotes by Jyotirao Phule for Students & Youth Mahatma Phule Anmol Vachan
ज्योतिबा फुले के विचार - फोटो : Amar ujala

-------------------

अच्छा काम करने के लिए
गलत उपायों का सहारा नहीं लेना चाहिए।

ज्योतिराव फुले

------------------------------

Best Motivational Quotes by Jyotirao Phule for Students & Youth Mahatma Phule Anmol Vachan
ज्योतिबा फुले के विचार - फोटो : Amar ujala

------------------------------------

स्त्री और पुरुष जन्म से ही स्वतंत्र हैं।
इसलिए दोनों को सभी अधिकार समान रूप से
भोगने का अवसर प्रदान होना चाहिए।

ज्योतिबा फुले

----------------------------------------

विज्ञापन
Best Motivational Quotes by Jyotirao Phule for Students & Youth Mahatma Phule Anmol Vachan
ज्योतिबा फुले के विचार - फोटो : Amar ujala

----------------------------

अगर कोई किसी प्रकार का सहयोग करता है,
तो उससे मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।

ज्योतिराव फुले

------------------------------------

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed