Bhai Dooj 2022: भाई-बहन का रिश्ता नोकझोंक, लड़ाइयों, स्नेह और सुरक्षात्मक भावना का संबंध है। भाई बहन एक दूसरे से दिन भर झगड़ते रहते हैं, उनकी तकरार में दोनों का एक दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह झलकता है। एक दूसरे की चीजों पर हक जताने वाले भाई बहन एक दूसरे को दुनिया की हर खुशी देना चाहते हैं। बहन को अपने भाई के जीवन से जुड़ी हर खुशी की परवाह होती है। भाई के भविष्य को लेकर सबसे ज्यादा फिक्रमंद बहन रहती हैं। इसी तरह बहन की सुरक्षा, उसकी मुस्कान, उसकी हर जरूरत की चिंता भाई करते हैं। भाई-बहन के अटूट प्रेम का खास पर्व दिवाली के दो दिन बाद यानी भाई दूज के दिन मनाया जाता है। भाई दूज को बहन अपने भैया के मस्तक पर तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं। वहीं भाई इस मौके पर बहन को तोहफे देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। बहन छोटी हो या बड़ी, घर पर हो या फिर पढ़ाई के लिए किसी दूसरे शहर में, शादी से पहले हो या शादी के बाद, उसके हर कदम पर भाई हमेशा सुरक्षा के लिए चिंतित रहता है। इस भाई दूज अपनी बहन को कुछ खास वादे करें। बहन को दिए भाई के वादे, उनका जीवन खुशहाल बना देंगे।
Bhai Dooj 2022: हर भाई को अपनी बहन से करने चाहिए ये पांच वादे, जिंदगी हो जाएगी खुशहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मविश्वास बढ़ाने का वादा
ज्यादातर बहन अपने भाई या पिता पर निर्भर होती हैं। उन्हें कॉलेज या दफ्तर जाना होता है, तो वह सबसे पहले अपने पिता या भाई से ड्रॉप करने के लिए कहती हैं। अगर बहन ये अपनी सहुलियत के लिए कर रही हैं तब तो ठीक है लेकिन इतनी निर्भरता बहन में आत्मविश्वास की कमी कर सकती है। ऐसे में बहन अकेले बाहर निकलना ही नहीं चाहती। उनके मन में डर, संकोच की भावना आने लगती है। अगर आपकी बहन भी इसी तरह आप पर निर्भर हैं तो उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का वादा करें। भाई दूज पर बहन से कहें कि आप हर जरूरत में उनके साथ होंगे। आप उन्हें ड्रॉप करने भी जाएंगे लेकिन बहन को अकेले आना जाना, बाहर निकलना और समाज का सामना करना भी सिखाएंगे। आपकी यह वादा बहन की जिंदगी संवार सकता है।
मजबूत बनाने का वादा
अक्सर लड़कियों को कमजोर और बेटों को मजबूत व हिम्मती माना जाता है। उन्हें जन्म से ही लिंग के मुताबिक यह महसूस कराया जाता है कि लड़के कमजोर नहीं बन सकते और लड़कियां भाइयों जितनी मजबूत नहीं बन सकती। हालांकि इस भाई दूज बहन से वादा करें आप उन्हें बहादुर बनाएंगे। सबसे पहले तो बहन को यह महसूस कराएं कि वह कमजोर नहीं। अगर शारीरिक या मानसिक तौर पर बहन कमजोर है, तो उसे मजबूत बनाने के लिए प्रयास करने का वादा करें। आपका यह वादा बहन को सामाजिक बुराइयों से लड़ने का बल देगा।
फैसला लेने देने का वादा
अधिकतर भारतीय परिवार में अक्सर बेटों के फैसलों को अपनाया जाता है। बहन के जीवन से जुड़े फैसले भी पिता के अलावा भाई लेते हैं। लेकिन इस भाई दूज बहन से वादा करें कि आप उन्हें उनके जीवन के फैसले लेने देंगे। बहन के फैसलों में उनका साथ देंगे और परिवार के बाकी सदस्यों को भी समझाएंगे। आपका यह वादा बहन को अपने जीवन के फैसले लेने के लिए सक्षम बनाएगा।
दोस्त बनने का वादा
लड़कियां परिवार वालों से कई बार अपने मन की बात साझा नहीं कर पातीं। डर और संकोच के कारण वह अपनी बात बताने में झिझकती हैं। इस भाई दूज अपनी बहन से वादा करें कि आप उनके दोस्त बनेंगे। बहन को विश्वास दिलाएं कि वह बहन की हर बात को गंभीरता से सुनेंगे और उनकी भावनाओं की कदर करेंगे। इसलिए बिना किसी झिझक के बहन भाई को एक दोस्त की तरह अपने मन की हर बात बता सकती हैं।