फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे स्पेशल: भारती सिंह की लवस्टोरी है बहुत अनोखी, पति हर्ष की वजह से हो गई थीं शो से बाहर

Fri, 03 Jul 2020 08:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 03 Jul 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
birthday special love story of bharti singh and harsh limbachiyaa
भारती सिंह

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के स्क्रीन पर आते ही लोगों को हंसी छूट जाती है। भारती सिंह अपने मजेदार पंच से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। हमेशा हंसने और हंसाने वाली भारती सिंह की लवस्टोरी भी उनके व्यक्तित्व की तरह ही काफी अनोखी है। दरअसल, 3 जुलाई को भारती का जन्मदिन होता है। ऐसे में हम आपको उनकी लवस्टोरी बताएंगे जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। भारती सिंह की लवस्टोरी किसी फेयरीटेल जैसी ही खूबसूरत और फिल्मी है। 



 
birthday special love story of bharti singh and harsh limbachiyaa
भारती सिंह

हर्ष लिम्बाछिया और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी। इस शो में भारती सिंह एक प्रतिभागी के तौर पर शामिल थीं तो वहीं हर्ष स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर टीम में थे। उन दिनों हर्ष की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ बहुत सारे कंटेस्ट शो से बाहर जा चुके थे। जब भारती के लिए हर्ष ने स्क्रिप्ट लिखी तो वो भी शो से बाहर हो गईं।



 
birthday special love story of bharti singh and harsh limbachiyaa
भारती सिंह

लेकिन भारती उम्र और तजुर्बे में हर्ष से बड़ी थीं। कॉमेडी सर्कस जहां हर्ष का पहला शो था वहीं भारती इससे पहले लॉफ्टर चैलेंज में काम कर चुकी थीं और उन्हें काम का तजुर्बा था। हर्ष की लिखी स्क्रिप्ट पर परफार्मेंस देने के बाद भी भारती शो से बाहर हो चुकी थीं लेकिन उनका विश्वास हर्ष पर बना हुआ था। तभी तो जब इस शो में भारती की वाइल्ड कार्ड से एंट्री हुई थी तो उन्होंने हर्ष को ही स्क्रिप्ट लिखने के लिए चुना। जिसके बाद वो ये शो जीत गईं। इसके साथ ही भारती ने हर्ष का हरकदम पर साथ दिया। भारती और हर्ष के अच्छे दोस्त बनने के बाद भारती ने हर्ष की स्क्रिप्ट पर काम करने का फैसला किया था। लेकिन हर्ष के मन में तो भारती के लिए कुछ और ही था। दरअसल, हर्ष मन ही मन भारती को पसंद करने लगे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special love story of bharti singh and harsh limbachiyaa
भारती सिंह
कुछ यूं किया प्रपोज

दोस्ती के एक साल तक साथ रहने और समझने के बाद हर्ष ने भारती को प्रपोज कर दिया। भारती को बहुत हैरानी हुई कि कोई उन्हें भी प्रपोज कर सकता है। भारती ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मैं मोटी हूं तो मुझे विश्वास ही नहीं था कि मुझे कोई लड़का कभी प्रपोज कर सकता है। मैं तो यही सोचती थी कि मेरी शादी किसी मोटे आदमी से ही होगी। हर्ष जैसे पतले व्यक्ति की तो कभी छवि ही मेरे दिमाग में नहीं थी। मगर, हर्ष ने मुझे प्यार करना सिखा दिया।' वहीं दूसरी तरफ हर्ष का कहना है, 'भारती मेरे लिए परफेक्ट है। मोटे और पतले से क्या होता है। भारती दिल की बहुत अच्छी है। मुझे उसके स्वभाव और व्यक्तित्व से प्यार हुआ है।'


 
विज्ञापन
birthday special love story of bharti singh and harsh limbachiyaa
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
छह साल तक किया डेट

बहुत कम लोग जानते हैं कि हर्ष और भारती करीब छह साल तक एक दूसरे के साथ डेट करते रहे। साल 2017 में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed