फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gift of three days of free bus travel for women on Raksha Bandhan

Gonda News: रक्षाबंधन पर बसों में महिलाओं को तीन दिन मुफ्त सफर की सौगात

Fri, 14 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gift of three days of free bus travel for women on Raksha Bandhan
गोंडा। रक्षाबंधन पर बहनों की यात्रा सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गोंडा डिपो की 133 बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए चालक-परिचालकों समेत सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 26 से 31 अगस्त तक विशेष रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अनुसार महिलाओं को 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। बढ़ी हुई यात्री संख्या को देखते हुए बसों के अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे और डिपो स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रोत्साहन योजना के तहत 1800 किलोमीटर तक बस संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, संविदा चालक-परिचालकों को 1800 किलोमीटर पूरे करने पर प्रति किलोमीटर 50 पैसे की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। डिपो और कार्यशाला कर्मचारियों को भी 500 रुपये का एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। रक्षाबंधन के छह दिवसीय विशेष अभियान के दौरान चालक-परिचालकों और डिपो कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी, ताकि बस संचालन निर्बाध बना रहे।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने बताया कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed