फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Medical college receives third donated body in seven months

Gonda News: सात माह में मेडिकल कॉलेज को दान में मिली तीसरी देह

Fri, 14 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Medical college receives third donated body in seven months
कीर्तिपाल ​​सिंह कुठारी की फाइल फोटो व मेडिकल कॉलेज में देहदान प्रपत्र सौंपते अभियान प्रमुख मनो
गोंडा। देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों के बीच शुक्रवार को गोंडा मेडिकल कॉलेज को अध्ययन के लिए तीसरी पार्थिव देह मिली। कानपुर के हालसी रोड निवासी कीर्तिपाल सिंह कुठारी की मृत्यु के बाद परिजनों ने उनकी देहदान की इच्छा पूरी की। देहदान से पहले उनका नेत्रदान भी कराया गया, जिससे दो लोगों को रोशनी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

युग दधीचि देहदान अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में देहदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे मनोज सेंगर और माधवी सेंगर ने शुक्रवार को पार्थिव देह गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई। कीर्तिपाल का शुक्रवार सुबह सात बजे निधन हुआ। इसके बाद उनके बेटे सुमित ने अभियान प्रमुख मनोज सेंगर को सूचना देकर पिता की अंतिम इच्छा पूरी कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में डॉ. राजेश कुमार और विपिन कुमार ने डॉ. मारुति प्रसाद के निर्देशन में पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मानपूर्वक पार्थिव देह स्वीकार की। कीर्तिपाल जैन धर्म के अनुयायी और व्यापारी थे। वह जैन समाज के सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे। कानपुर में जैन समाज की प्रार्थना के बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दो लोगों ने दान की थी देह
गोंडा मेडिकल कॉलेज को इससे पहले 15 जनवरी को कानपुर के विजय नगर निवासी सरोज पांडेय और 13 मार्च को गुलमोहर विहार निवासी शकुंतला की पार्थिव देह अध्ययन के लिए दान की गई थी। इस तरह सात माह के भीतर मेडिकल कॉलेज को तीसरी पार्थिव देह मिली है। मनोज सेंगर ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 325वां देहदान कराया जा चुका है।

कीर्तिपाल सिंह कुठारी की फाइल फोटो व मेडिकल कॉलेज में देहदान प्रपत्र सौंपते अभियान प्रमुख मनो

कीर्तिपाल सिंह कुठारी की फाइल फोटो व मेडिकल कॉलेज में देहदान प्रपत्र सौंपते अभियान प्रमुख मनो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed