फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   700 students learned the nuances of Artificial Intelligence

Gonda News: 700 विद्यार्थियों ने सीखी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियां

Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
700 students learned the nuances of Artificial Intelligence
 राजकीय पॉलीटे​क्निक में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत: संस्थान
गोंडा। सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय पॉलीटेक्निक में एआई प्रज्ञा के तहत छात्र-छात्राओं को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 700 विद्यार्थियों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीक की बुनियादी समझ और व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, विभिन्न उद्योगों में इसके बढ़ते उपयोग, रोजगार के अवसरों और डिजिटल युग में आवश्यक कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने हैंड्स-ऑन गतिविधियों और इंटरेक्टिव सत्रों के माध्यम से छात्रों को एआई आधारित टूल्स और तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षक पुनीत पांडेय ने बताया कि आने वाले वर्षों में एआई, मशीन लर्निंग और डिजिटल तकनीक की मांग तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में समय रहते इन क्षेत्रों में दक्षता हासिल करना बेहतर रोजगार, स्टार्टअप और नवाचार के नए अवसर प्रदान कर सकता है। इस दौरान ओपी चौधरी, अनुराग रावत, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed