{"_id":"6a7f54b7dfb788ed0f037861","slug":"siddharthnagar-news-detailed-discussion-held-on-health-department-schemes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162918-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की
Fri, 14 Aug 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। खेसरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रीय आशा बहुओं की बैठक आयोजित की गई। बच्चों के स्वास्थ्य और गर्भवतियों की नियमित जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
18 अगस्त को क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को मिजिल्स-रुबेला से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभिभावकों को भी टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा एक सितंबर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत क्षेत्र के सभी गांवों में गर्भवतियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराने को लेकर आशा बहुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान गर्भवतियों की नियमित जांच, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने आशा बहुओं से कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में वीपीएम अमरनाथ गुप्ता, वीसीपीएम विनय शंकर त्रिपाठी समेत क्षेत्र की तमाम आशा बहुएं मौजूद रहीं।