फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Welcome of Sant Ravidas Kalash Vandan Rath Yatra

Siddharthnagar News: संत रविदास कलश वंदन रथ यात्रा का स्वागत

Fri, 14 Aug 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Welcome of Sant Ravidas Kalash Vandan Rath Yatra
- पठानडीह धोबहा गांव में महिलाओं ने कलश का पूजन-अर्चन कर जताई श्रद्धा
विज्ञापन

बिस्कोहर। इटवा विधानसभा क्षेत्र के बेलवा मंडल के पठानडीह धोबहा गांव में शुक्रवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की कलश वंदन रथ यात्रा पहुंची। अनुसूचित जाति बस्ती में महिलाओं ने कलश का पूजन-अर्चन कर श्रद्धा व्यक्त की। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया और संत रविदास के विचारों को याद किया।
यात्रा के दौरान लोगों ने संत रविदास के सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यात्रा संयोजक और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश पासवान ने बताया कि कलश वंदन रथ यात्रा शनिवार तक बेलवा मंडल में रहेगी। इसके बाद यात्रा खुनियांव, इटवा और फिर बिस्कोहर मंडल में पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज किशोर यादव, बेलवा मंडल अध्यक्ष राम सूरत चौरसिया, इटवा चेयरमैन विकास जायसवाल, डॉ. आरके आजाद, धर्मेंद्र मौर्या, अमन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed