फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Acting on complaints from traders, the SDM arrived in Lotan early in the morning and assured them that the encroachment would be removed

Siddharthnagar News: व्यापारियों की शिकायत पर तड़के लोटन पहुंचीं एसडीएम, अतिक्रमण हटाने का दिया भरोसा

Fri, 14 Aug 2026 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Acting on complaints from traders, the SDM arrived in Lotan early in the morning and assured them that the encroachment would be removed
- व्यापार मंडल के ज्ञापन के बाद प्रशासन हरकत में आया, सड़क और नाली की समस्या की ली जानकारी
विज्ञापन

- 20 दिन में कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो व्यापारियों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
लोटन। बाजार में अतिक्रमण और नाली की समस्या को लेकर व्यापार मंडल की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के दो दिन बाद शुक्रवार तड़के प्रशासनिक अमला लोटन बाजार पहुंच गया। एसडीएम सदर रेनू मिश्रा और तहसीलदार विजय श्रीवास्तव ने बाजार में सड़क पर हुए अतिक्रमण और नाली की समस्या की जानकारी ली। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से बाजार में हड़कंप मच गया। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को अतिक्रमण हटाने और नाली बनवाने की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग कसौधन ने बाजार की समस्याओं से जिला अध्यक्ष अजय कसौधन को अवगत कराया था। इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण और नाली की समस्या दूर कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

---------------
पांच माह पहले लगाए गए थे लाल निशान
- स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि करीब पांच महीने पहले सड़क पर किए गए अतिक्रमण वाले स्थानों पर लाल निशान लगाए गए थे। लोगों का आरोप है कि तत्कालीन जिलाधिकारी राजा गणपति आर के स्थानांतरण के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इस बीच सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ता चला गया और बाजार में आवागमन की समस्या गंभीर होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से अतिक्रमण से संबंधित जानकारी ली। अधिकारियों ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। वहीं नाली की व्यवस्था नहीं होने से जलनिकासी की समस्या भी बनी रहती है।

----------
20 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग कसौधन और कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यदि 20 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने और नाली निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो व्यापारी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मौके पर अनुराग कसौधन, बीरू प्रजापति, प्रेमचंद मोदनवाल, ऋषि जायसवाल, सुनील उमर समेत अन्य व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed