फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Irregularities involving 465 quintals of food grains; case registered against two individuals, including a transporter

Siddharthnagar News: 465 क्विंटल खाद्यान्न में गड़बड़ी, ट्रांसपोर्टर सहित दो पर रिपोर्ट

Fri, 14 Aug 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Irregularities involving 465 quintals of food grains; case registered against two individuals, including a transporter
सिद्धार्थनगर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अगस्त माह में राशन कार्डधारकों को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न में बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आई है। जांच के आधार पर परिवहन ठेकेदार फर्म पीसी ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर प्रेमचंद्र जायसवाल और उसके प्रतिनिधि रोहित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विभाग की जांच में उचित दर विक्रेताओं तक 256.50 क्विंटल गेहूं और 208.50 क्विंटल चावल, कुल 465 क्विंटल खाद्यान्न नहीं पहुंचाया गया।
पूर्ति निरीक्षक उसका बाजार प्रियंका कश्यप की तहरीर के अनुसार, अगस्त माह के खाद्यान्न का उठान 30 जुलाई तक परिवहन ठेकेदार द्वारा किया जाना था। विभागीय वेबसाइट पर उचित दर विक्रेताओं की ई-पास मशीन से खाद्यान्न प्राप्ति (पीओडी) की ऑनलाइन सूचना की जांच की गई तो कई दुकानदारों की खाद्यान्न प्राप्ति दर्ज नहीं मिली। इसके बाद संबंधित विक्रेताओं से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जांच में कुछ विक्रेताओं ने पूरा खाद्यान्न नहीं मिलने की बात कही। हरिश्चंद्र, उचित दर विक्रेता सजनी ने बताया कि उनके लिए आवंटित 35.50 क्विंटल गेहूं में से 13.50 क्विंटल कम दिया गया। अभिमन्यु यादव को आवंटित 35 क्विंटल गेहूं में आठ क्विंटल कम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि पांच अगस्त से अगस्त माह के आवंटित खाद्यान्न का कार्डधारकों में वितरण किया जाना था। ऐसे में निर्धारित समय तक खाद्यान्न उचित दर विक्रेताओं तक नहीं पहुंचने को गंभीर अनियमितता मानते हुए डीएम के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed