{"_id":"6a7f582c1d73a147d6069726","slug":"siddharthnagar-news-no-salary-for-two-months-zila-panchayat-employees-to-boycott-work-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-162917-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो माह से नहीं मिला वेतन, कार्य बहिष्कार करेंगे जिला पंचायत कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो माह से नहीं मिला वेतन, कार्य बहिष्कार करेंगे जिला पंचायत कर्मी
Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सभागार में बैठक कर अपर मुख्य अधिकारी को दिया पत्र
सिद्धार्थनगर। दो माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान जिला पंचायत कर्मियों ने शुक्रवार को बैठक कर अपर मुख्य अधिकारी को पत्र देकर समस्या निदान की मांग की। जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में कर्मियों ने निर्णय लिया कि एक सप्ताह में वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे।
बैठक के दौरान कर्मचारियों का कहना था कि जून और जुलाई 2026 समेत दो माह का वेतन नहीं मिला है और तीसरे माह-अगस्त, 2026 का 13 दिन भी बीत चुका है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के परिवार का पालन-पोषण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने वेतन खाता पर ऋण ले रखा है, जिसकी दो माह से किस्त भी नहीं जमा हो पा रही है। कटौती माह की 10 तारीख को बैंक द्वारा निर्धारित है। समय पर किस्त न जमा होने की दशा में उनका सीबिल भी खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य अधिकारी एवं प्रशासक जिला पंचायत से कई बार मौखिक रूप से अनुरोध किया जा चुका है, जिसके बाद भी वेतन भुगतान नही किया गया है, जिसके कारण विवश होकर हम कर्मचारीगण कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। मांगे नहीं पूरी होने पर यह अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगा।
इस दौरान रवि प्रताप सिंह, अभिषेक मौर्य, जयराम प्रसाद आर्य, राधेरमण यादव, सतीश मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।