यूं तो सेलेब्रिटीज की लव मैरिज होना आम बात है जिसके लिए उनके माता-पिता भले ही मुश्किल से लेकिन मान जाते हैं। वहीं आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने पेरेंट्स के खिलाफ जाकर लव मैरिज की। तो आइए जानते हैं आपके चहेते सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने अपने पैरेंट्स के खिलाफ जाकर लव मैरिज की।
मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए इन सेलेब को बेलने पड़े थे पापड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए इन सेलेब को बेलने पड़े थे पापड़
शाहनवाज हुसैन और रेनू
भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली की एक हिंदू लड़की से लव मैरिज की। जब शाहनवाज ने रेनू को अपने दिल का हल बताया तो पहले वह काफी गुस्सा हुईं लेकिन उसके बाद मान गईं। साथ ही परिवार वाले भी इनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। दोनों को शादी के लिए करीब नौ साल तक इंतजार करना पड़ा था।
मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए इन सेलेब को बेलने पड़े थे पापड़
सभी जानते हैं कि धर्मेंद पहले से शादीशुदा थे बावजूद इसके उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की। हेमा के पिता धर्मेंद्र के साथ उनकी शादी के सख्त खिलाफ थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी ऐसे इंसान के साथ हो जो पहले से शादीशुदा है। लेकिन अपने पिता की मृत्यु के बाद हेमा ने धर्मेंद्र से शादी कर ली जिसके बाद उनकी मां उनसे काफी नाराज हुईं।
मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए इन सेलेब को बेलने पड़े थे पापड़
सौरव गांगुली और डोना गांगुली
सौरव गांगुली और डोना आपस में पड़ोसी थे लेकिन उनके माता-पिता उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। बावजूद इसके सौरव और डोना ने अपने दिल की आवाज सुनी और शादी कर ली और डिसाइड किया कि वह अपने पेरेंट्स को भी प्यार से मना कर ही रहेंगे।
मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए इन सेलेब को बेलने पड़े थे पापड़
नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर
बताया जाता है कि सिद्धू को नवजोत कौर से पहली ही नजर में प्यार हो गया था लेकिन उन्हें मनाने में काफी समय लगा। नवजोत हर रोज अपनी सहेली के साथ निकलती थीं और सिद्धू उनके पीछे चलने लगते हैं। सिद्धू उन्हें काफी पसंद करते हैं और जब एक दिन उनसे रहा नहीं गया तो वे नवजोत से पीछे से ही चिल्ला कर कहने लगे कि हां कर दो, हां कर दो लेकिन वह ना, ना करते हुए चलती गईं। ऐसा काफी दिनों तक रहा लेकिन एक दिन नवजोत ने सिद्धू को हां कर ही दी और फिर दोनों ने शादी कर ली। आज ये कपल अपने रिश्ते में काफी खुश है।