फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPS अफसर की मां का कत्ल: आखिर बुजुर्ग संग ऐसा किसने और क्यों किया? घरों के बाहर चर्चा, भीतर सवालों का सिलसिला

Wed, 19 Aug 2026 08:52 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 19 Aug 2026 08:52 AM IST
सार

अंबेडकरनगर पुलिस आईपीएस की मां के हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। चार टीमों ने गांव में डेरा डाला हुआ है। गांव में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस टीमों ने मृतका की नौकरानी प्यारी देवी समेत परिवार के करीबी रिश्तेदारों और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। 

विज्ञापन
IPS officer mother murder Police unable to trace killers of IPS officer mother four teams camp in village
IPS officer mother murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। चार विशेष पुलिस टीमें गांव में डेरा डालकर घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस की जांच का मुख्य केंद्र मृतका के शरीर से गायब हुए जेवर और घटना के समय घर के आसपास मौजूद लोगों की गतिविधियां हैं।


मंगलवार को पुलिस ने आईपीएस अधिकारी के घर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। गांव में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस टीमों ने मृतका की नौकरानी प्यारी देवी समेत परिवार के करीबी रिश्तेदारों और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। 
IPS officer mother murder Police unable to trace killers of IPS officer mother four teams camp in village
घटना स्थल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीआईजी सोमेन वर्मा व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जेवर कब और कैसे गायब हुए तथा उन्हें ले जाने वाला व्यक्ति घर की स्थिति से कितना परिचित था। पुलिस इस संभावना को भी खारिज नहीं कर रही कि वारदात को किसी परिचित अथवा करीबी ने अंजाम दिया हो। 
IPS officer mother murder Police unable to trace killers of IPS officer mother four teams camp in village
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण जांच में विशेष सावधानी बरती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की ओर से मामले पर प्रतिक्रिया दिए जाने के बाद भी पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPS officer mother murder Police unable to trace killers of IPS officer mother four teams camp in village
इंद्रावती की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ निवासी एसपी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रावती (91) पिछले करीब दो सप्ताह से गांव स्थित पैतृक घर पर अकेले रह रहीं थीं। शनिवार शाम को एसपी आशुतोष मिश्रा भी अपनी मां से मिलने आए थे और वापस चले गए थे। 


 
विज्ञापन
IPS officer mother murder Police unable to trace killers of IPS officer mother four teams camp in village
एसपी आशुतोष मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को दोपहर करीब 3:50 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी मां इंद्रावती को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। इंद्रावती के गले से सोने की चेन, सोने के दानों वाली तुलसी की माला, नाक की कील और कान के टप्स गायब थे। पैरों में पहनी जाने वाली पायल भी शव पर नहीं मिली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed