Qualities Of Maa Durga 9 Forms: हिंदू धर्म में नवरात्रि को शक्ति की उपासना का सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। इस दौरान भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाई जाएगी, जिसमें हर दिन देवी के एक अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इन नौ रूपों से हमें जीवन के कई महत्वपूर्ण गुण सीखने को मिलते हैं, जो सफलता और आत्मिक शांति की राह दिखाते हैं।
Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के 9 रूपों में जीवन के 9 गुण, अपना लिए तो सफलता चूमेगी कदम
Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ रूपों को नवदुर्गा कहा जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन देवी के एक रूप की पूजा की जाती है। इन नौ रूपों से जीवन के महत्वपूर्ण गुण जैसे साहस, धैर्य, आत्मविश्वास, करुणा और सकारात्मकता की सीख मिलती है, जो व्यक्ति को सफलता और संतुलित जीवन की ओर ले जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां दुर्गा के 9 रूप और उनसे मिलने वाली जीवन की सीख
मां शैलपुत्री
सीख- आत्मविश्वास
नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा होती है। यह रूप हमें सिखाता है कि जीवन में आत्मविश्वास और स्थिरता बेहद जरूरी है।
ब्रह्मचारिणी
सीख- तप और धैर्य
दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इनसे हमें संयम, तप और धैर्य की प्रेरणा मिलती है।
चंद्रघंटा
सीख- साहस
देवी चंद्रघंटा शक्ति और वीरता का प्रतीक हैं। यह रूप हमें साहस और निडरता का संदेश देता है।
कूष्मांडा
सीख- सकारात्मक ऊर्जा
देवी कूष्मांडा को सृष्टि की रचयिता माना जाता है। इनसे हमें सकारात्मक सोच और ऊर्जा बनाए रखने की सीख मिलती है।