फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power Hitters won the match by 81 runs.

Meerut News: पावर हिटर्स ने 81 रन से जीता मैच

Sun, 16 Aug 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Power Hitters won the match by 81 runs.
फोटो
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पावर हिटर्स और व्हाइट पैंथर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें पावर हिटर्स की टीम ने 81 रन से जीत प्राप्त की।

पावर हिटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने 67, कुलदीप ने 89, खुशाल तोमर ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विनीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट पैंथर की टीम 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी और 81 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से आजाद ने 19, विनीत ने सबसे अधिक 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुलदीप, खुशाल तोमर और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। चिंटू और सतेंद्र ने भी एक-एक विकेट लिया। कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed