फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players showcased their talent in the billiards and snooker competition.

Meerut News: बिलियर्डस व स्नूकर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 16 Aug 2026 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Players showcased their talent in the billiards and snooker competition.
एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में शनिवार को लकी बिलियर्ड्स व स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में लकी बिलियर्ड्स के डबल्स में संजय शर्मा और सतीश जैन की जोड़ी ने ईशू अग्रवाल व आदित्य अग्रवाल की जोड़ी को 100-82 अंक से हराया और प्रतियोगिता अपने नाम की।

टूर्नामेंट का उद्घाटन क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल समेत आदि सदस्यों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। स्नूकर डबल्स में सौरभ आनंद और स्पर्श अग्रवाल की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और शुरुआत से ही बढ़त बनाकर रखी। दोनों की जोड़ी ने मैच में ईशू अग्रवाल और संचित को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता जीती। इस मौके पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुरेश जैन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर संजय सिंघल, अशोक सचदेवा, अंशुल अग्रवाल, राहुल गुप्ता, संजय शर्मा, अमन अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, अक्षय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed