{"_id":"5e69c2968ebc3eeb36133d7b","slug":"couple-goals-distance-in-relationship-keep-bonding-strong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ते में जरूरी है थोड़े दिनों की दूरी, रोमांस बरकरार रखने के ये तरीके आएंगे काम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिश्ते में जरूरी है थोड़े दिनों की दूरी, रोमांस बरकरार रखने के ये तरीके आएंगे काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यार में इंतजार का भी अपना अलग ही मजा होता है। अभी तक तो ये बात केवल बॉलीवुड के गानों में ही सुनी होगी। लेकिन अब ये बात साबित भी हो गई है कि रिश्ते में अगर रोमांस को बरकरार रखना है तो कुछ दिन की दूरी अच्छी है। स्टडी के लिए कराए एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका को रिश्ते में मजबूती चाहिए तो कुछ दिनों के लिए एक दूसरे से अलग रहना अच्छा होगा। आगे की स्लाइड में जानें विस्तार से...
2 of 5
Valentine Day
- फोटो : Pixa
दरअसल ब्रिटेन में कराए गए अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जो कपल काम के सिलसिले में एक-दूसरे से दूर रहते हैं, उनके बीच हमेशा नजदीकियां रहती हैं और वो एक-दूसरे को ज्यादा प्यार करते हैं। कुछ दिनों के बाद एक-दूसरे से मिलने पर उन्हें इस बात का एहसास होता है कि वे आपस में कितना ज्यादा प्यार करते हैं। यानी कि खुश रहने के लिए साथ रहना ही जरूरी नहीं।
3 of 5
- फोटो : Pixabay
2000 लोगों के बीच सर्वे कराया गया। इस सर्वे में पता चला कि हर 10 में से 4 लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपने काम की वजह से अपने पार्टनर से दूर रहना पड़ता है, और वे अपनी रिलेशनशिप से औरों की अपेक्षा ज्यादा खुश हैं।
इस सर्वे के अनुसार, 10 में से 4 लोगों का कहना था कि 4-5 दिन दूर रहने के बाद जब वो काम से वापस घर आते हैं तो घर में उनका बहुत शानदार स्वागत होता है। स्वागत का तरीका बहुत खास होना उन्हें बहुत पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
इस सर्वे में शामिल 35 साल के रिचर्ड स्कॉट ट्रैवेलॉज में अकाउंट का काम देखते हैं और वे काम के सिलसिले में अक्सर पत्नी से दूर जाते रहते हैं। उनके अनुसार, समय के साथ-साथ कुछ दिनों के लिए एक-दूसरे से अलग रहना भी जरूरी हो जाता है। इससे एक दूसरे की अहमियत पता चलती है।
विज्ञापन
5 of 5
सर्वे में शामिल कुछ लोग इस बात से भी खुश दिखे कि काम के सिलसिले में बाहर जाना और होटल के बड़े कमरे में अकेले रहने से उन्हें सुकून मिलता है। कुछ दिनों तक घर के मामलों से दूर रहने पर उनका दिमाग भी फ्रेश रहता है। हालांकि अध्ययन में ये बात भी सामने आई कि पार्टनर से दूरी पांच दिन से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए। कई हफ्ते या महीने भर की दूरी होने से रिश्ते में नकारात्मक असर पड़ने की भी संभावना रहती है। इसलिए प्यार में दूरी तो जरूरी है, लेकिन उतनी भी नहीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।