{"_id":"5e68b95f8ebc3eeb6e13ac56","slug":"priyadarshini-raje-scindia-love-story-with-jyotiraditya-scindia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली ही नजर में इस घराने की राजकुमारी को दिल दे बैठे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया,बेहद खास है लव स्टोरी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पहली ही नजर में इस घराने की राजकुमारी को दिल दे बैठे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया,बेहद खास है लव स्टोरी
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया गुजरात के बडौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। 12 दिसंबर 1994 में राजकुमारी प्रियदर्शिनी और ग्वालियर राजघराने के राजा ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी हुई। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी सिंधिया के दो बच्चे हैं महाआर्यमन सिंधिया और अनन्या राजे सिंधिया। आइए जानते है प्रियदर्शिनी सिंधिया के बारे में -
गायकवाड़ मराठा राजघराने की राजकुमारी प्रियदर्शिनी सिंधिया
2 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
1975 में प्रियदर्शिनी सिंधिया का जन्म गायकवाड़ मराठा राजघराने में हुआ।
माता-पिता- आशाराजे गायकवाड़ और कुंवर संग्राम सिंह।
शिक्षा - प्रारंभिक शिक्षा फोर्ट कान्वेंट स्कूल, मुंबई में हुई और उसके बाद सोफिया कॉलेज फॉर वुमन से पढ़ाई की।
गुजरात के बडौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने की राजकुमारी प्रियदर्शिनी सिंधिया के पिता बड़ौदा के आखिरी राजा प्रताप सिंह के पुत्र थे। उनके पिता कुंवर संग्राम सिंह, राजा प्रताप सिंह के तीसरे बेटे थे।
वही उनकी मां नेपाल राजघराने की राजकुमारी हैं।
12 दिसंबर 1994 में ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी राजे की हुई शादी
3 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
1991 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी सिंधिया की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हो चुकी थी, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी से प्यार हो गया। उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़कर आए थे। करीब तीन साल तक मुलाकातों का दौर चलता रहा उसके बाद 12 दिसंबर 1994 में राजकुमारी प्रियदर्शिनी और ग्वालियर राजघराने के राजा ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब माधवी राजे ने पहली मुलाकात में प्रियदर्शिनी को देख बोला, 'यह लड़की बहुत सुंदर है '
4 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
अपनी सास माधवी राजे सिंधिया के मन पहले ही भा गई थी प्रियदर्शिनी,ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया ने राजकुमारी प्रियदर्शिनी को ग्वालियर राजघराने की बहू के रूप में चुन लिया था। जब प्रियदर्शिनी 13 साल की थी तब उनकी पहली मुलाकात माधवी राजे से हुई थी।
विज्ञापन
देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शुमार हैं प्रियदर्शिनी
5 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
प्रियदर्शिनी की गिनती देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में होती है। वर्ष 2012 में उन्हें देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया गया था।
( फैशन मैग्जीन सर्वे के अनुसार ) दुनिया की 20 खूबसूरत शाही महिलाओं में शामिल हैं प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।